हमीर ग्राम उत्सव और स्वाद महोत्सव में पारंपरिक उत्पादों की शानदार झलक

ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं की आर्थिकी को सुदृढ़ करने तथा उनके द्वारा घर में ही अपने हुनर से तैयार किए जाने वाले पारंपरिक उत्पादों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने एक विशेष पहल की

Oct 3, 2025 - 15:30
 0  17
हमीर ग्राम उत्सव और स्वाद महोत्सव में पारंपरिक उत्पादों की शानदार झलक
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

बचत भवन परिसर और रानी झांसी पार्क में सजे महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पाद

महिला स्वयं सहायता समूहों को स्वावलंबी बनाने के लिए प्रशासन की विशेष पहल

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर   03-10-2025

ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं की आर्थिकी को सुदृढ़ करने तथा उनके द्वारा घर में ही अपने हुनर से तैयार किए जाने वाले पारंपरिक उत्पादों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने एक विशेष पहल की है। इन महिलाओं एवं इनके स्वयं सहायता समूहों को बैंकों की ऋण योजनाओं से जोड़ने के साथ-साथ प्रशासन ने इनके पारंपरिक उत्पादों की मार्केटिंग के लिए भी विशेष प्रबंध किए हैं। 

इसी कड़ी में उपायुक्त कार्यालय परिसर के बचत भवन की ऊपरी मंजिल और बस स्टैंड के सामने रानी झांसी पार्क में महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए हमीर ग्राम उत्सव और स्वाद महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। बचत भवन में तो महिलाओं ने अपने स्टॉल सजाकर उत्पादों की बिक्री भी शुरू कर दी है।
 
नवरात्र से लेकर दिवाली तक आयोजित किए जा रहे इस उत्सव के दौरान महिला स्वयं सहायता समूहों ने अपने स्टॉल लगाए हैं, जिनमें महिलाओं द्वारा तैयार किए गए कई पारंपरिक उत्पाद सभी को आकर्षित कर रहे हैं।
 
पपीते की शुगर फ्री बर्फी हो या रागी लड्डू, अरबी का साग और जायकेदार कढ़ी हो या मक्की की रोटी, या फिर चीड़ की पत्तियों से बनीं छोटी-छोटी सुंदर टोकरियां, ये सभी उत्पाद ग्राहकों को खूब भा रहे हैं।

उपायुक्त अमरजीत सिंह ने शुक्रवार को एडीसी अभिषेक गर्ग, एसडीएम संजीत सिंह, डीआरडीए की परियोजना अधिकारी अस्मिता ठाकुर, डीआरओ जगदीश सांख्यान, बीडीओ हिमांशी शर्मा और अन्य अधिकारियों के साथ बचत भवन परिसर में महिला स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का अवलोकन किया तथा कुछ खरीददारी भी की।

अमरजीत सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत डीआरडीए से जुड़े महिला स्वयं सहायता समूहों को बैंकों की ऋण योजनाओं से जोड़ने के साथ-साथ इन समूहों के उत्पादों की बेहतर मार्केटिंग के लिए भी जिला प्रशासन की ओर से विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बचत भवन में स्वाद महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। 

बस स्टैंड के सामने रानी झांसी पार्क में भी ऐसी व्यवस्था की जाएगी। एडीसी एवं डीआरडीए के परियोजना निदेशक अभिषेक गर्ग ने बताया कि इस महोत्सव में अच्छा रिस्पांस देखने को मिल रहा है। उन्होंने सभी लोगों से इन स्टॉल से खरीददारी करके महिला स्वयं सहायता समूहों के सशक्तिकरण में योगदान देने की अपील भी की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow