हवाई यात्रियों को बड़ी राहत : अब यात्रियों को फ्लाइट में एक साथ सीट देना अनिवार्य
एक ही पीएनआर पर बुक कराए गए टिकट पर अब यात्रियों को फ्लाइट में एक साथ सीट देना अनिवार्य कर दिया गया है। नागर विमानन महानिदेशालय ने सभी विमान सेवा कंपनियों को इस संबंध में निर्देश जारी
न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली 18-03-2026
एक ही पीएनआर पर बुक कराए गए टिकट पर अब यात्रियों को फ्लाइट में एक साथ सीट देना अनिवार्य कर दिया गया है। नागर विमानन महानिदेशालय ने सभी विमान सेवा कंपनियों को इस संबंध में निर्देश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि कम से कम 60 प्रतिशत सीटों का आवंटन बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के करना अनिवार्य होगा।
साथ ही एक ही पीएनआर पर बुक कराए गए टिकट के लिए यात्रियों को एक साथ सीट देनी होगी, जहां तक संभव हो उन्हें अगल-बगल की सीट प्रदान करने के लिए कहा गया है।आमतौर पर ऐसी बहुत सारी घटनाएं सामने आई हैं जिनमें एक ही परिवार के लोगों को एक ही पीएनआर पर बुक कराए गए टिकट पर काफी दूर-दूर बैठने के लिए सीट आवंटित की जाती थी जिससे लोगों को परेशानी होती थी।
एयरलाइंस एक साथ पसंदीदा सीट के चयन पर मोटा शुल्क वसूलती थीं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि उसने डीजीसीए के माध्यम से यह निर्देश जारी किया है ताकि यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखा जा सके। यह यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के उसके सतत प्रयासों का एक हिस्सा है।
निर्देश में कहा गया है कि सुरक्षा और परिचालन संबंधी नियमों का ध्यान रखते हुए खेल उपकरणों और वाद्य यंत्रों को फ्लाइट में ले जाने के लिए पारदर्शी और यात्री-अनुकूल व्यवस्था की जानी चाहिये। एयरलाइंस को निर्देश दिए गए हैं कि वे पालतू जानवरों को फ्लाइट में ले जाने के बारे में भी स्पष्ट और पारदर्शी नीति तैयार करें।
What's Your Reaction?



