देश की राजधानी में अब कोई नहीं रहेगा भूखा , 5 रुपए में मिलेगा भरपेट भोजन , दिल्ली सरकार ने शुरू की अटल कैंटीन 

दिल्ली वालों को बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों को किफायती , स्वच्छ और पौष्टिक भोजन देने के मकसद से एक बड़ी जन कल्याणकारी पहल के तौर पर अटल कैंटीन’ योजना शुरू की है। इस योजना के तहत लोग सिर्फ पांच रुपए रिपीट पांच रुपए की मामूली कीमत पर पौष्टिक भोजन का लाभ उठा सकेंगे। 

Dec 25, 2025 - 19:57
Dec 25, 2025 - 20:12
 0  20
देश की राजधानी में अब कोई नहीं रहेगा भूखा , 5 रुपए में मिलेगा भरपेट भोजन , दिल्ली सरकार ने शुरू की अटल कैंटीन 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
न्यूज़ एजेंसी : नई दिल्ली  25-12-2025
दिल्ली वालों को बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों को किफायती , स्वच्छ और पौष्टिक भोजन देने के मकसद से एक बड़ी जन कल्याणकारी पहल के तौर पर अटल कैंटीन’ योजना शुरू की है। इस योजना के तहत लोग सिर्फ पांच रुपए रिपीट पांच रुपए की मामूली कीमत पर पौष्टिक भोजन का लाभ उठा सकेंगे। 
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता लाजपत नगर में अटल कैंटीन का उद्घाटन किया , जिसके साथ ही पूरे शहर में इस योजना की शुरुआत हो जाएगी। इसके साथ ही दिल्ली सरकार के मंत्री और संसद सदस्य भी अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में अटल कैंटीन खोलेंगे , जिससे पूरे दिल्ली में एक साथ यह योजना शुरू हो सकेगी। पहले चरण में यह योजना 25 दिसंबर से शुरू होकर शहर भर में 100 जगहों को समाहित करेगी। आधिकारिक सूत्रों ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि सभी अटल कैंटीन स्वच्छता और भोजन की गुणवत्ता के सख्त मानकों को बनाकर रखेंगी और एफएसएसएआई एवं एनएबीएल के नियमों का पालन करेंगी। 
इसमें पारदर्शिता और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरों की सुविधा भी होंगी। दिल्ली सरकार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के मौके पर 25 दिसंबर को भारत मंडपम में एक राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन करेगी, जिसमें उनकी साहित्यिक विरासत और भारतीय कविता में उनके योगदान का जश्न मनाया जाएगा। दिल्ली की मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुई।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow