सिरमौर में हिमफेड किसानों तक पहुंचा रहा यूरिया, हिमफेड के डिपो में पहुंची IPL यूरिया खाद की दूसरी खेप

सिरमौर जिला में किसानों के लिए हिमफेड के डिपो में आईपीएल यूरिया खाद की दूसरी खेप पहुंच चुकी है और किसानों को डिपो के माध्यम से खाद का वितरण भी शुरू किया जा रहा है। किसानों की मांग को देखते हुए जल्द ही एनएफएल यूरिया की खेप भी वहां उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि किसानों की आवश्यकता को पूरा किया जा सके। नाहन में आज जिला कार्यालय में हिमफेड की बैठक आयोजित हुई जिसमें हिमफेड के निदेशक राजीव ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे।

Aug 1, 2026 - 17:37
 0  12
सिरमौर में हिमफेड किसानों तक पहुंचा रहा यूरिया, हिमफेड के डिपो में पहुंची IPL यूरिया खाद की दूसरी खेप

यंगवार्ता न्यूज - नाहन 1 अगस्त : 

सिरमौर जिला में किसानों के लिए हिमफेड के डिपो में आईपीएल यूरिया खाद की दूसरी खेप पहुंच चुकी है और किसानों को डिपो के माध्यम से खाद का वितरण भी शुरू किया जा रहा है। किसानों की मांग को देखते हुए जल्द ही एनएफएल यूरिया की खेप भी वहां उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि किसानों की आवश्यकता को पूरा किया जा सके। नाहन में आज जिला कार्यालय में हिमफेड की बैठक आयोजित हुई जिसमें हिमफेड के निदेशक राजीव ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे।

मीडिया से बातचीत में राजीव ठाकुर ने बताया कि विभाग किसानों को समय पर खाद उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयासरत है और सभी डिपुओं में पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सिरमौर जिले के किसानों के लिए हिमफेड के डिपो में आईपीएल यूरिया खाद की दूसरी खेप पहुंच गई है, जिसके बाद विभिन्न डिपुओं के माध्यम से किसानों को खाद का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में किसानों मांग को देखते हुए जल्द ही डिपुओं में एनएफएल यूरिया खाद की आपूर्ति भी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 निदेशक राजीव ठाकुर ने यह भी कहा कि नाहन स्थित हिमफेड गोदाम में जल्द ही सीसीआई सीमेंट की बिक्री शुरू कर दी जाएगी, जिससे जिले के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि सिरमौर जिले में अब तक 4 हजार से अधिक सीमेंट के बैग कम दामों पर हिमफेड द्वारा लोगों को उपलब्ध कराए जा चुके है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow