हिमाचल की बहनों के साथ कांग्रेस सरकार ने किया भद्दा मजाक, 1500 की घोषणा केवल छलावा : डॉ. बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के चरणों में नमन करने के उपरान्त नाहन विधानसभा क्षेत्र की गुरु रविदास धर्मशाला में बूथ संख्या 52 के कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना। इस अवसर पर डॉ. बिंदल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश व देश के समसामयिक विषयों पर विस्तृत प्रतिक्रिया दी

Jan 25, 2026 - 15:45
 0  14
हिमाचल की बहनों के साथ कांग्रेस सरकार ने किया भद्दा मजाक, 1500 की घोषणा केवल छलावा : डॉ. बिंदल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  25-01-2026
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के चरणों में नमन करने के उपरान्त नाहन विधानसभा क्षेत्र की गुरु रविदास धर्मशाला में बूथ संख्या 52 के कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना। इस अवसर पर डॉ. बिंदल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश व देश के समसामयिक विषयों पर विस्तृत प्रतिक्रिया दी। डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल दिवस के पावन अवसर पर अत्यंत दुःख के साथ यह कहना पड़ रहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री हिमाचल की माताओं-बहनों-बेटियों के साथ मजाक की भूमिका में खड़े दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अक्टूबर-नवंबर 2022 में घोषणा की थी कि सरकार बनते ही दिसंबर महीने में हर बहन को ₹1500 दिए जाएंगे। 
आज सरकार का चौथा वर्ष प्रारंभ हो गया है, लेकिन बहनों को फूटी कौड़ी तक नहीं मिली। अब फिर से मंचों पर हाथ खड़े करवा कर कहा जा रहा है कि “जिसको ₹1500 चाहिए वह हाथ उठाए, फॉर्म भरे।” यह हिमाचल की बहनों के साथ एक भद्दा और शर्मनाक मजाक है। डॉ. बिंदल ने पूछा कि 2022 में भरवाए गए लाखों फॉर्म आखिर किस रद्दी की टोकरी में डाल दिए गए? प्रदेश की जनता इसका जवाब चाहती है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल दिवस जैसे गौरवशाली दिन की पूर्व संध्या पर इस प्रकार की घोषणाएं करना कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार हर दिन नई घोषणा कर बेरोजगार युवाओं को ठग रही है और माताओं-बहनों का अपमान कर रही है। यह प्रदेश की जनता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेगी। भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस की इस नीति की कड़े शब्दों में निंदा करती है। 
डॉ. बिंदल ने कहा कि आज का दिन अत्यंत गौरवपूर्ण है जब हिमाचल प्रदेश को वर्ष 1971 में पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने कृषि, बागवानी, पशुपालन, इंफ्रास्ट्रक्चर, उद्योग, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्रों में निरंतर विकास किया है और प्रदेश में अपार संभावनाएं विद्यमान हैं। उन्होंने पुनः समस्त प्रदेशवासियों को हिमाचल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज मतदाता दिवस भी है। लोकतंत्र का आधार मतदाता है और मताधिकार का उपयोग राष्ट्र हित में, सोच-समझकर और राष्ट्रवादी विचारधारा वाली पार्टियों के लिए करना आवश्यक है। उन्होंने विशेष रूप से 18 वर्ष से ऊपर के नव मतदाताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow