हिमाचल प्रदेश के निर्माता डॉ. परमार की पुण्यतिथि पर सिरमौर कल्याण मंच ने दी  श्रद्धांजलि

सिरमौर कल्याण मंच सोलन ने शनिवार को सोलन में हिमाचल प्रदेश के निर्माता व पहले मुख्यमंत्री डॉ.यशवंत सिंह परमार की ४६वीं पुण्यतिथि के मौके पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। सोलन के चिल्ड्रन पार्क स्थित हिमाचल निर्माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पुष्पांजलि भेंट की। इस मौके पर सिरमौर कल्याण मंच के प्रधान प्रदीप ममगाईं ने कहा कि डॉ. परमार सडक़ों को भाग्यरेखाओं की संज्ञा देते थे और उन्होंने प्रदेश में सडक़ों को जाल भी बिछाया था

May 2, 2026 - 15:44
 0  6
हिमाचल प्रदेश के निर्माता डॉ. परमार की पुण्यतिथि पर सिरमौर कल्याण मंच ने दी  श्रद्धांजलि
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन  02-05-2026

सिरमौर कल्याण मंच सोलन ने शनिवार को सोलन में हिमाचल प्रदेश के निर्माता व पहले मुख्यमंत्री डॉ.यशवंत सिंह परमार की ४६वीं पुण्यतिथि के मौके पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। सोलन के चिल्ड्रन पार्क स्थित हिमाचल निर्माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पुष्पांजलि भेंट की। इस मौके पर सिरमौर कल्याण मंच के प्रधान प्रदीप ममगाईं ने कहा कि डॉ. परमार सडक़ों को भाग्यरेखाओं की संज्ञा देते थे और उन्होंने प्रदेश में सडक़ों को जाल भी बिछाया था, जिससे प्रदेश की तरक्की का मार्ग प्रशस्त हुआ।  उनका संपूर्ण जीवन हमें समपर्ण, ईमानदारी और प्रदेश के विकास के प्रति प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा देता है। 
इस मौके पर सिरमौर कल्याण मंच के पूर्व प्रधान बलदेव चौहान ने कहा कि डॉ. परमार ने हिमाचल की एक सशक्त नींव रखी, जिसका अनुसरण करते हुए आज हिमाचल प्रदेश देश में अग्रणी राज्यों की श्रेणी में आता है। जरूरत आज इस बात की है कि हम परमार के दिखाए मार्ग पर चलें और प्रदेश के विकास को गति दें। कांग्रेस नेता डॉक्टर (कर्नल) संजय शांडिल ने भी परमार को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि हिमाचल का जो स्वरूप आप देख रहे हैं। यह हिमाचल निर्माता डॉ परमार की देन हैं। उन्होंने कहा कि डॉ परमार ने स्वच्छ राजनीति के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कभी भी विकास कार्यों में भेदभाव नहीं किया और हिमाचल का समान विकास किया। डॉ परमार ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व, अथक संघर्ष और जनसेवा के माध्यम से हिमाचल प्रदेश को पहचान दिलाई। आज उनकी पुण्यतिथि पर हम उनके आदर्शों को अपनाने और हिमाचल को आगे बढ़ाने का संकल्प लें। 
इस मौके पर कांग्रेस नेता और सोलन नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष कुल राकेश पंत ने कहा कि डॉ परमार का हिमाचल के लिए दिया गया योगदान सदा याद रखा जाएगा। उन्होंने पहाड़ी प्रदेश को देश में अलग पहचान दिलाई, उसके लिए पूरा हिमाचल उनका ऋणी है। उस महान विभूति की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन। इस मौके पर सिरमौर कल्याण मंच के महासचिव यशपाल कपूर, मंच के वरिष्ठ सदस्य कंवर वीरेंद्र सिंह, इंजीनियर जोगिंद्र चौहान, एडवोकेट गगन चौहान, सत्यपाल, इंजीनियर विपुल कश्यप, शमशेर ठाकुर, सुरेंद्र परमार, दर्शन सिंह पुंडीर, कमल सिंह कमल, कमल राज चौहान, संजीव अवस्थी, जयचंद शर्मा व जयप्रकाश के अलावा सोलन कांग्रेस के नेता एडवोकेट रोहित शर्मा , मदन हिमाचली, शोभित बहल समेत अन्यों ने भी डॉ परमार की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow