युवाओं को आत्मनिर्भर बना रहा यूको आरसेटी , एक हजार युवाओं को देगा नि:शुल्क प्रशिक्षण

यूको आरसेटी जिला सिरमौर के तहत वित्त वर्ष 2026-27 के तहत एक हजार युवाओं को विभिन्न प्रशिक्षण नि:शुल्क करवाए जाएंगे। यूको स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान जिला सिरमौर के तहत जिला के जरूरतमंद और 18 से 45 वर्ष के युवक-युवतियों को लगभग 15 तरह के विभिन्न कोर्स विभिन्न अवधि के नि:शुल्क करवाए जाएंगे। वहीं, यूको बैंक स्वरोजगार के लिए बैंकिंग योजनाओं से प्रशिक्षित युवाओं को अवगत करवाएगा

May 2, 2026 - 15:41
 0  4
युवाओं को आत्मनिर्भर बना रहा यूको आरसेटी , एक हजार युवाओं को देगा नि:शुल्क प्रशिक्षण
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  02-05-2026

यूको आरसेटी जिला सिरमौर के तहत वित्त वर्ष 2026-27 के तहत एक हजार युवाओं को विभिन्न प्रशिक्षण नि:शुल्क करवाए जाएंगे। यूको स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान जिला सिरमौर के तहत जिला के जरूरतमंद और 18 से 45 वर्ष के युवक-युवतियों को लगभग 15 तरह के विभिन्न कोर्स विभिन्न अवधि के नि:शुल्क करवाए जाएंगे। वहीं, यूको बैंक स्वरोजगार के लिए बैंकिंग योजनाओं से प्रशिक्षित युवाओं को अवगत करवाएगा। यूको आरसेटी के कोर्स फील्ड के अलावा आवासीय सुविधा के साथ भी नि:शुल्क करवाए जाते हैं। 
वहीं, जारी वर्ष में यूको आरसेटी जिला सिरमौर नाहन सिलाई-कढ़ाई एवं परिधान निर्माण जोकि 31 दिनों का होगा के अलावा ब्यूटी पार्लर 35 दिन, डेयरी एवं पशुपालन 12 दिन, मशरूम 12 दिन, जूट प्रोडक्टस बनाने 14 दिन, पापड़, आचार व मसाला पाउडर बनाने 20 दिन, फास्ट फूड स्टॉल 12 दिन, सामान्य उद्यमिता विकास कार्यक्रम ईडीपी का छह दिन, कृषि एवं संबद्ध गतिविधियां 14 दिन, अगरबत्ती निर्माण 12 दिन, एलएमवी कार ड्राइविंग 31 दिन, मोमबत्ती निर्माण 12 दिन, सॉफ्ट टॉय बनाने व सेल 14 दिन, बैंक मित्र-बीसी सखी छह दिन का कोर्स शामिल है। यूको आरसेटी जिला सिरमौर की निदेशक मंजीत सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के तहत आरसेटी के तहत भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा प्रायोजित है, जिसे जिला के अग्रणी बैंक यूको बैंक के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। 
उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में इस वर्ष एक हजार युवाओं को लगभग 15 कोर्स नि:शुल्क करवाए जाएंगे। वहीं, प्रशिक्षण के बाद व्यवसाय का चयन, स्थान व लागत इत्यादि को लेकर भी प्रतिभागियों को जागरूक किया जाएगा। वहीं, पेश आ रही समस्याओं का समाधान भी किया जाता है। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण कोर्स को शुरू कर दिया गया है। उधर, निदेशक यूको आरसेटी मंजीत सिंह ने बताया कि यूको बैंक प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार के लिए भी ऋण सुविधा भी प्राप्त करता है। वहीं यूको आरसेटी का मूल लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार को बढ़ावा देना के साथ अवसर पैदा करना है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों से युवाओं का पलायन भी रुके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow