गर्मियों में नहीं लगेंगे पेयजल के नए कनेक्शन , पानी की कमी वाले इलाकों के लिए जल शक्ति विभाग ने लिया फैसला

प्रदेश में जल शक्ति विभाग फिलहाल अभी तक नए पानी के कनेक्शन जारी नहीं करेगा। जल स्रोतों में पानी की कमी वाले क्षेत्रों के लिए विभाग ने यह व्यवस्था बनाई है। राज्य में पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए प्रदेश मुख्यालय से सभी अधिकारियों को हर सप्ताह रिपोर्ट भेजने के निर्देश जारी हुए हैं। वहीं फील्ड स्टाफ की छुट्टियों को भी रद्द कर दिया गया है। विभाग ने गर्मियों के सीजन को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था बनाई है

May 2, 2026 - 15:36
May 2, 2026 - 15:46
 0  30
गर्मियों में नहीं लगेंगे पेयजल के नए कनेक्शन , पानी की कमी वाले इलाकों के लिए जल शक्ति विभाग ने लिया फैसला
 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  02-05-2026

प्रदेश में जल शक्ति विभाग फिलहाल अभी तक नए पानी के कनेक्शन जारी नहीं करेगा। जल स्रोतों में पानी की कमी वाले क्षेत्रों के लिए विभाग ने यह व्यवस्था बनाई है। राज्य में पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए प्रदेश मुख्यालय से सभी अधिकारियों को हर सप्ताह रिपोर्ट भेजने के निर्देश जारी हुए हैं। वहीं फील्ड स्टाफ की छुट्टियों को भी रद्द कर दिया गया है। विभाग ने गर्मियों के सीजन को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था बनाई है। गौर हो कि इस वर्ष सर्दियों के मौसम में प्रदेश में पर्याप्त बारिश और बर्फबारी नहीं हुई है, जिसका असर गर्मियों के सीजन में पेयजल स्रोतों पर भी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में देखने को मिला है। 
लिहाजा गर्मियों के सीजन में उपभोक्ताओं को पानी की किल्लत का सामना ना करना पड़े, इसके लिए जल शक्ति विभाग ने सभी अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत विभाग ने फील्ड स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। विभाग ने सभी कर्मचारियों को पेयजल योजनाओं की नियमित तौर पर निगरानी करने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही लाइन में लीकेज की स्थिति में उसे तुरंत ठीक करने को भी कहा है। विभाग ने निर्देश दिए हैं कि फील्ड स्टाफ को अत्यंत आवश्यक स्थिति में ही अवकाश मिल सकेगा, लेकिन इसके लिए संबंधित कर्मचारी को वैकल्पिक व्यवस्था भी करनी होगी। पता चला है कि विभाग ने पेयजल का उपयोग गैर जरूरी कार्यों पर करते हुए पाए जाने पर संबंधित उपभोक्ता का कनेक्शन काटने के निर्देश भी दिए हैं। 
उधर, जल शक्ति विभाग की प्रमुख अभियंता ई. अंजू शर्मा का कहना है कि प्रदेश के गर्मियों में पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। वहीं पानी की बर्बादी रोकने के लिए अधिकारियों को कड़ी निगाह रखने को कहा गया है। उन्होंने प्रदेश के सभी उपभोक्ताओं से पानी की बूंद-बूंद की बचत करने का आह्वान किया है। प्रदेश मुख्यालय से पेयजल आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए सभी अधीक्षण , अधिशासी और सहायक अभियंताओं को संबंधित कार्य क्षेत्रों में व्यवस्था पर नजर बनाए रखने को कहा है। साथ ही अधिकारियों को हर सप्ताह इससे संबंधित रिपोर्ट प्रदेश मुख्यालय को भेजने के निर्देश दिए हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow