हिमाचल प्रदेश के निर्माता डॉ. परमार की पुण्यतिथि पर सिरमौर कल्याण मंच ने दी श्रद्धांजलि
सिरमौर कल्याण मंच सोलन ने शनिवार को सोलन में हिमाचल प्रदेश के निर्माता व पहले मुख्यमंत्री डॉ.यशवंत सिंह परमार की ४६वीं पुण्यतिथि के मौके पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। सोलन के चिल्ड्रन पार्क स्थित हिमाचल निर्माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पुष्पांजलि भेंट की। इस मौके पर सिरमौर कल्याण मंच के प्रधान प्रदीप ममगाईं ने कहा कि डॉ. परमार सडक़ों को भाग्यरेखाओं की संज्ञा देते थे और उन्होंने प्रदेश में सडक़ों को जाल भी बिछाया था
सिरमौर कल्याण मंच सोलन ने शनिवार को सोलन में हिमाचल प्रदेश के निर्माता व पहले मुख्यमंत्री डॉ.यशवंत सिंह परमार की ४६वीं पुण्यतिथि के मौके पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। सोलन के चिल्ड्रन पार्क स्थित हिमाचल निर्माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पुष्पांजलि भेंट की। इस मौके पर सिरमौर कल्याण मंच के प्रधान प्रदीप ममगाईं ने कहा कि डॉ. परमार सडक़ों को भाग्यरेखाओं की संज्ञा देते थे और उन्होंने प्रदेश में सडक़ों को जाल भी बिछाया था, जिससे प्रदेश की तरक्की का मार्ग प्रशस्त हुआ। उनका संपूर्ण जीवन हमें समपर्ण, ईमानदारी और प्रदेश के विकास के प्रति प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा देता है।
What's Your Reaction?


