हिमाचल प्रदेश में अब सरकारी विभागों का भी होगा युक्तिकरण : सीएम सुक्खू

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अब सरकारी विभागों का भी युक्तिकरण होगा। विभागों में नीचे कम और ऊपर ज्यादा अधिकारी हैं। एक ही विभाग में चार-चार प्रमुख अभियंता

Sep 3, 2025 - 13:11
 0  40
हिमाचल प्रदेश में अब सरकारी विभागों का भी होगा युक्तिकरण : सीएम सुक्खू
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    03-09-2025

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अब सरकारी विभागों का भी युक्तिकरण होगा। विभागों में नीचे कम और ऊपर ज्यादा अधिकारी हैं। एक ही विभाग में चार-चार प्रमुख अभियंता हैं। योग्यता के अनुसार अधिकारियों-कर्मचारियों को आगे बढ़ाया जाएगा। विभागों को भी मर्ज किया जाएगा। बिजली बोर्ड में युक्तिकरण की प्रक्रिया जारी है। 

वन विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को लोक निर्माण विभाग में मर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री ने यह जानकारी कांग्रेस विधायक केवल सिंह पठानिया की ओर से नियम 130 के तहत लाए संसाधन जुटाने के प्रस्ताव पर चर्चा के जवाब में दी। वित्तीय स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल में आय के साधन जुटाने के लिए सरकार आगे बढ़कर काम कर रही है। केंद्र ने हिमाचल के बजट में कट लगा दिया है। पूर्व भाजपा सरकार के कुप्रबंधन के कारण हिमाचल में आर्थिक संकट आया। सरकार में रहते 5,000 हजार करोड़ रुपये चुनाव के दौरान लुटाए, लेकिन तब भी जनता ने भाजपा को 25 सीटों पर खड़ा कर दिया। 

शराब ठेकों से भाजपा सरकार के कार्यकाल में 484 करोड़ की आय हुई है। कांग्रेस सरकार ने ठेकों से ढाई साल में ही 629 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त कर लिया है। राज्य सरकार 2400 करोड़ रुपये का एडीपी प्रोजेक्ट लेकर आई है। 

शराब की बोतल पर 10 रुपये मिल्क सेस लगाया गया है। किसानों को फायदा देने के लिए दूध के रेट बढ़ाए गए। गोबर तीन रुपये किलो खरीदा। होटलों की बिजली सब्सिडी बंद कर दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow