हिमाचल प्रदेश में मानसून से पहले की बारिश ने लोगों को गर्मी से दी राहत  

हिमाचल प्रदेश में मानसून से पहले की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई क्षेत्रों में अच्छी वर्षा दर्ज की गई है। सबसे अधिक बारिश रायपुर मैदान में 130.2 मिमी दर्ज

Jun 17, 2025 - 15:42
 0  23
हिमाचल प्रदेश में मानसून से पहले की बारिश ने लोगों को गर्मी से दी राहत  
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   17-06-2025 

हिमाचल प्रदेश में मानसून से पहले की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई क्षेत्रों में अच्छी वर्षा दर्ज की गई है। सबसे अधिक बारिश रायपुर मैदान में 130.2 मिमी दर्ज हुई है। 

इसके अलावा बालद्वारा में 62 मिमी, बीबीएमबी में 58 मिमी, ओलिंडा में 55 मिमी, कसौली में 52 मिमी, शिमला में 42.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते कई इलाकों का मौसम सुहावना हो गया है, वहीं ऊंचाई वाले स्थानों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आगामी दिनों के लिए भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई है। 20 जून से 22 जून के बीच प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।18 जून से 23 जून तक कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है। 

मौसम विज्ञानिक शोभित कटियार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में 25 जून के आसपास मानसून प्रवेश करता है। वहीं मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें, सुरक्षित स्थानों पर रहें और नदियों-नालों के पास जाने से बचें। विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की संभावनाओं को देखते हुए यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow