कांग्रेस ने राम के अस्तित्व व राम सेतु पर उठाए सवाल , मंदिर निर्माण रोकने के लिए खड़ी की वकीलों की फ़ौज : अनुराग ठाकुर

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के नादौन में माँ बगलामुखी कमेटी द्वारा रामनवमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समस्त देशवासियों को नवरात्र व रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा की आज अयोध्या जी में भी रामलला की पहली नवमी पर भगवान सूर्यदेव स्वयं उनकी आरती उतार रहे

Apr 17, 2024 - 19:33
Apr 17, 2024 - 19:44
 0  22
कांग्रेस ने राम के अस्तित्व व राम सेतु पर उठाए सवाल , मंदिर निर्माण रोकने के लिए खड़ी की वकीलों की फ़ौज : अनुराग ठाकुर

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर  17-04-2024

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के नादौन में माँ बगलामुखी कमेटी द्वारा रामनवमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समस्त देशवासियों को नवरात्र व रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा की आज अयोध्या जी में भी रामलला की पहली नवमी पर भगवान सूर्यदेव स्वयं उनकी आरती उतार रहे हैं। पूरी दुनिया के अलग अलग कोनों में श्री राम जी की कथा का आयोजन होता है पर पिछले 60 वर्षों में कांग्रेस ने भारत में हीं श्री राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए, राम सेतु को काल्पनिक बताया। राम मंदिर ना बने इसके लिए वकीलों की फौज खड़ी की। 
अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिंदुओं से ज्यादा धैर्यवान शायद हीं कोई होगा जिन्होंने अपने ही देश में राम मंदिर के निर्माण हेतु 500 वर्षों का इंतजार सहा और बलिदान दिए। लेकिन अब अयोध्या जी में पूरे विश्व भर में से सबसे ज्यादा श्रद्धालु आयेंगे। अयोध्या जी में लखनऊ से भी बड़ा और भव्य एयरपोर्ट बनाया गया है जिसका नाम महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि रामनवमी और नवरात्र में पूरे देश विदेश से श्रद्धालु हिमाचल प्रदेश के माता चिंतपूर्णी धाम में पूजा अर्चना करने पधारते हैं। मेरा सौभाग्य है कि आज के दिन मैं भी माता चिंतपूर्णी जी का दर्शन कर पाया। पिछले 10 वर्षों में देश ने विकास और विरासत दोनों देखे हैं। 
अयोध्या में 500 वर्षों के इंतजार के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हो, काशी विश्वनाथ धाम हो, केदारनाथ धाम हो या महाकाल लोक हो, आज हमारे सभी धार्मिक स्थलों और तीर्थ क्षेत्रों का संपूर्ण विकास हो रहा है। करतारपुर साहिब कॉरिडोर के लिए रास्ता खुल गया, हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे बन गया, चारों धामों के लिए बड़ी-बड़ी फोरलेन और रेल पहुंच रही है। मोदी ने सनातन जन जागृति का जो कार्य किया है उससे आज हमारे नौजवानों में धर्म और संस्कृति के प्रति नया उत्साह आया है। आज हमारे कई तीर्थ क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की संख्या पहले के मुकाबले 5 गुना तक बढ़ गई है और वहां रोजगार स्वरोजगार के नए अवसर खुले हैं। 
पहले हम बच्चों को चंदा मामा की लोरियां सुनाते थे आज हमारा भारत चांद पर पहुंच चुका है। ये फर्क है। भारत चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बना और उस स्थान का नाम शिव शक्ति प्वाइंट रखा। लेकिन कांग्रेस ने उसका भी विरोध किया। उन्हें राम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम से भी विरोध है। उनके साथी तो सनातन को कुचलने की बातें करते हैं। ऐसे लोगों को अपनी जबान पर लगाम लगाने की जरूरत है। सनातन को खत्म करने का सपना देखने वाले खत्म हो गए पर सनातन था, है और सदैव रहेगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow