ऊना के झलेड़ा क्षेत्र में कम्पिटेंट मारुति वर्कशॉप में आग लगने से ने भारी तबाही,घटना की लाखों का नुकसान 

ऊना जिला के झलेड़ा क्षेत्र में मंगलवार सुबह कम्पिटेंट मारुति वर्कशॉप में लगी आग ने भारी तबाही मचा दी। यह आग सुबह करीब 4:48 बजे लगी और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया

Mar 18, 2026 - 11:56
Mar 18, 2026 - 12:00
 0  4
ऊना के झलेड़ा क्षेत्र में कम्पिटेंट मारुति वर्कशॉप में आग लगने से ने भारी तबाही,घटना की लाखों का नुकसान 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़  -ऊना    18-03-2026

ऊना जिला के झलेड़ा क्षेत्र में मंगलवार सुबह कम्पिटेंट मारुति वर्कशॉप में लगी आग ने भारी तबाही मचा दी। यह आग सुबह करीब 4:48 बजे लगी और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी भयानक थी कि इसे बुझाने में 12 घंटे का समय लग गया। इस दौरान फायर ब्रिगेड की 14 गाडिय़ों के पानी की जरूरत पड़ी। आग लगते ही पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। 

वर्कशॉप के भीतर रखे स्पेयर पार्ट्स, टूल्स, रिकॉर्ड रूम और अन्य जरूरी सामान आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर राख हो गए। प्रारंभिक आकलन के अनुसार इस अग्निकांड में लगभग एक करोड़ का नुकसान हुआ है। इस हादसे में एक राहत की बात यह रही कि वर्कशॉप के साथ लगे शोरूम में खड़ी गाडिय़ों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की सूझबूझ और तत्परता के कारण बड़ी संख्या में वाहन आग की चपेट में आने से बच गए, जिससे संभावित नुकसान और अधिक बढऩे से टल गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। 

14 फायर टेंडरों की मदद से घंटों की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस और संबंधित विभागों द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow