युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना और नशे के खिलाफ जन जागरूकता के लिए खेल प्रतियोगाताएँ जरुरी : किरनेश जंग चौधरी 

पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र की भंगानी पंचायत में नवयुवक मण्डल एकता की जंग भगानी द्वारा आयोजित हिमाचल लेवल ग्रामीण वॉलीबॉल कप का आयोजन हो रहा है। आज इस खेल का शुभारम्भ पूर्व विधायक किरनेश जंग चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि इस खेल का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना और नशे के खिलाफ जन जागरूकता फैलाना है

Nov 2, 2024 - 19:24
Nov 2, 2024 - 19:40
 0  26
युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना और नशे के खिलाफ जन जागरूकता के लिए खेल प्रतियोगाताएँ जरुरी : किरनेश जंग चौधरी 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  02-11-2024
पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र की भंगानी पंचायत में नवयुवक मण्डल एकता की जंग भगानी द्वारा आयोजित हिमाचल लेवल ग्रामीण वॉलीबॉल कप का आयोजन हो रहा है। आज इस खेल का शुभारम्भ पूर्व विधायक किरनेश जंग चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि इस खेल का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना और नशे के खिलाफ जन जागरूकता फैलाना है। 
उन्होंने कहा कि सिरमौर की हर एक पंचायत में इस तरह के खेल का आयोजन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के युवा नशे में संलिप्त है। इसलिए इस तरह की प्रतियोगिताए होनी चाहिए , ताकि युवा नशे से दूर रहे। क्लब के संयोजक मोहब्बत अली ने बताया कि सात सालों से प्रतियोगिता का आयोजन होता आया है , तो ये क्लब का 8वा टूर्नामेंट है। 
उन्होंने बताया कि इस खेल महोत्सव में कई जगहों से टीमें पहुंची है। क्लब सचिव रफीक अहमद और क्लब संयोजक मोहब्बत अली ने कहा कि क्लब का यह लगातार 8 वा टूर्नामेंट है। इस दौरान प्रदीप चौहान, क्लब के संयोजक मोहब्बत अली , पंचायत प्रधान व महिलाएं मौजूद रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow