देश भर में भाजपा मनाएगी सुशासन एवं वीर बाल दिवस , प्रदेश के 171 मंडलों में होंगे श्रद्धांजलि कार्यक्रम

भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने धर्मशाला में रविवार को पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि 25 व 26 दिसम्बर को महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में दिल्ली में राष्ट्रपति , प्रधानमंत्री, गृह मंत्री व अन्य लोग श्रद्धांजलि अर्पित कार्यक्रम करेंगे। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशों के तहत हर बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

Dec 22, 2024 - 18:44
Dec 22, 2024 - 18:59
 0  39
देश भर में भाजपा मनाएगी सुशासन एवं वीर बाल दिवस , प्रदेश के 171 मंडलों में होंगे श्रद्धांजलि कार्यक्रम
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला  22-12-2024
भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने धर्मशाला में रविवार को पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि 25 व 26 दिसम्बर को महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में दिल्ली में राष्ट्रपति , प्रधानमंत्री, गृह मंत्री व अन्य लोग श्रद्धांजलि अर्पित कार्यक्रम करेंगे। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशों के तहत हर बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। हिमाचल प्रदेश में भी राज्य अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल के निर्देशों पर हर बूथ में पूर्व पीएम अटल की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। अटल का ये जन्मदिवस शताब्दी वर्ष है, इसके चलते ये कार्यक्रम साल भर चलते रहेंगे। 
उन्होंने कहा कि पीएम रहते हुए प्रधानमंत्री सड़क योजना से जंहा कल्पना नहीं की जा सकती, वँहा सड़कें बनेगी। उन्होंने कहा कि ऐसी सड़कों पर एक से दो किलोमीटर की पैदल यात्रा कर उनके योगदान को याद किया जाएगा। साथ ही स्कूलों व कॉलेजों में उनकी कविताओं सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। 26 दिसबंर को देश भर में वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा। त्रिलोक कपूर ने कहा कि आठ साहिबजादे जोरावर सिंह व फतेह सिंह के बलिदान से आदर्श ही प्रस्तुत नहीं हुआ, बल्कि देश में धर्म व आस्था का परचम स्थापित हुआ है। पीएम मोदी ने उनके इस बलिदान के महत्व को अतीत से जोड़ने संग भारत की संस्कृति व इतिहास, बलिदान-वीरता से देश की युवा पीढ़ी कैसे सीखें। 
इसके चलते ही वर्ष 2022 को पीएम मोदी की ओर से वीर बाल दिवस घोषित किया गया। इसके तहत ही आज पूरे भारत को मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि 1705 में सिरसा नदी के पास मुगलों ने गुरु गोविंद सिंह पर हमला किया था। इस दौरान उनका परिवार बिछड़ गया था। उस समय उनकी दादी गुजरी देवी, बेटे जोरावर सिंह नौ व फतेह सिंह सात वर्ष के थे। जिसमें रसोइए गंगू ने मुगलों से पकड़वा दिया था। जिसमें तीन दिनों तक उन्हें अति कठिनाइयों में बंधी बनाकर रखा था, उस दौरान भी दादी ने शिक्षाएं दी। मुगलों ने धर्म परिवर्तन के कई लालच व प्रलोभन दिया, जिन्हें उन्होंने पूरी तरह से अस्वीकार किए। 
उन्हें जीवित ही दीवारों में चिनवा दिया गया था, उनका त्याग-बलिदान को अब राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है। राज्य के 171 मंडलों में समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें उनकी मूर्तियों पर माल्यापर्ण करके उनके मार्ग व दिशा पर चलने को प्रेरित किया जाएगा। इनके सफल आयोजन के लिए राष्ट्रीय व संसदीय स्तर पर प्रभारी नियुक्त किये गए। साथ ही जिला से लेकर मंडल स्तर तक पदाधिकारियों को जोड़ा गया है। इस मौके पर प्रवक्ता संजय शर्मा, कांगड़ा अध्यक्ष सचिन शर्मा व मीडिया सह-प्रभारी विश्व चक्षु मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow