बद्दी के एक कॉम्प्लेक्स में चल रहे चार मसाज सेंटरों में देह व्यापार में संलिप्त 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज 

हिमाचल प्रदेश की पुलिस ने बद्दी के दावत चौक के समीप एक कॉम्प्लेक्स में चल रहे चार मसाज सेंटरों में देह व्यापार में संलिप्त 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसमें चार मसाज सेंटरों के संचालक व छह अन्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 17 लड़कियों का रेस्क्यू भी किया

Feb 14, 2026 - 15:21
Feb 14, 2026 - 15:21
 0  40
बद्दी के एक कॉम्प्लेक्स में चल रहे चार मसाज सेंटरों में देह व्यापार में संलिप्त 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - बद्दी    14-02-2026

हिमाचल प्रदेश की पुलिस ने बद्दी के दावत चौक के समीप एक कॉम्प्लेक्स में चल रहे चार मसाज सेंटरों में देह व्यापार में संलिप्त 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसमें चार मसाज सेंटरों के संचालक व छह अन्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 17 लड़कियों का रेस्क्यू भी किया है। 

शुक्रवार करीब 8:45 बजे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बद्दी में चल रहे चार मसाज सेंटर में रेड की। इस दौरान रेस्क्यू की लड़कियों का रेस्क्यू कर थाने में तलब किया है। लड़कियों के परिजनों से संपर्क कर उन्हें सुपुर्द किया जाएगा।

इस रेड के दौरान पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान, डीएसपी योगराज चंदेल भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि चार मसाज सेंटर में लड़कियां हैं और देह व्यापार में संलिप्त हैं। इस सूचना पर पुलिस ने चार टीम का रेड के लिए गठन किया। चारों जगहों पर एक साथ दबिश दी गई और लड़कियों का रेस्क्यू किया है। 

मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक बद्दी ने की। उन्होंने बताया कि मसाज सेंटर के मालिकों समेत अन्य के के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है आगामी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि मसाज सेंटर के नाम पर गलत गतिविधियों में शामिल दुकानों का पर्दाफाश किया जाएगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow