गोबिंद सिंह को मिली पीएचडी की मानद उपाधि , शिक्षा व समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए प्रदान की डिग्री

 शिमला जिला की चौपाल उपमंडल के देवत गांव निवासी गोबिंद सिंह चैंइक को पीएचडी की मानद उपाधि मिली है। गोविंद को यह उपाधि उनके शिक्षा व समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए 27 नवंबर को मिली। हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग में पीईटी के पद से अपना सरकारी सेवा का सफर शुरू करने वाले गोबिंद सिंह वर्तमान में प्रवक्ता (शारीरिक शिक्षा) के पद पर कार्यरत हैं

Nov 28, 2025 - 18:11
Nov 28, 2025 - 18:12
 0  45
गोबिंद सिंह को मिली पीएचडी की मानद उपाधि , शिक्षा व समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए प्रदान की डिग्री

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन  28-11-2025

शिमला जिला की चौपाल उपमंडल के देवत गांव निवासी गोबिंद सिंह चैंइक को पीएचडी की मानद उपाधि मिली है। गोविंद को यह उपाधि उनके शिक्षा व समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए 27 नवंबर को मिली। हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग में पीईटी के पद से अपना सरकारी सेवा का सफर शुरू करने वाले गोबिंद सिंह वर्तमान में प्रवक्ता (शारीरिक शिक्षा) के पद पर कार्यरत हैं। 
वह हिमाचल प्रदेश में लगातार ग्रामीण क्षेत्र के खेलों की प्रमोट करते हैं। हिमाचल प्रदेश में ड्रॉप रॉ बॉल और टेनिस वॉलीबॉल के फाउंडर मेंबर हैं। हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ी इन दोनों खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। गोबिंद सिंह चैंइक का जन्म 12 फरवरी 1975 को चौपाल तहसील के देवत गांव में दौलत राम व नारदा देवी के घर हुआ। 
प्रारंभिक शिक्षा सीनियर सेकेंडरी स्कूल देवत में हुई। मैट्रिक से आगे की शिक्षा सीसे स्कूल चौपाल और डिग्री कॉलेज नेरवा से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके उपरांत नागरपुर यूनिवर्सिटी से बीपीईडी , हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी से एमए अर्थशास्त्र और इग्नू से एमए योगा की डिग्री प्राप्त की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow