एवीएन में राइज एंड शाइनिंग समारोह में भावभीनी विदाई के साथ इन्द्रधनुषी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

स्थानीय एवीएन सीनियर सैकैंडरी स्कूल में आज जमा दो के विद्यार्थियों के लिए एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये।  विद्यालत के संस्थापक प्रधानाचार्य के के चन्दोला के अनुसार आज ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने ज़मा दो के विद्यार्थियों के लिए एक विदाई समारोह रखा जिसमें सुंदर टाईटल देकर उन्होनें अपनी अपनी भावनायें व्यक्त की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। जमा एक के विद्यार्थियों ने इस मौके पर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। 

Feb 28, 2026 - 19:31
Feb 28, 2026 - 19:42
 0  26
एवीएन में राइज एंड शाइनिंग समारोह में भावभीनी विदाई के साथ इन्द्रधनुषी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन   28-02-2026
स्थानीय एवीएन सीनियर सैकैंडरी स्कूल में आज जमा दो के विद्यार्थियों के लिए एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये।  विद्यालत के संस्थापक प्रधानाचार्य के के चन्दोला के अनुसार आज ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने ज़मा दो के विद्यार्थियों के लिए एक विदाई समारोह रखा जिसमें सुंदर टाईटल देकर उन्होनें अपनी अपनी भावनायें व्यक्त की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। जमा एक के विद्यार्थियों ने इस मौके पर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। 
उसके बाद जमा दो के विद्यार्थियों ने भी अपने जूनियर्स का धन्यवाद किया और उनके लिए अनेक प्रकार के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य के के चन्दोला और प्रतिभा चन्दोला ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने  बच्चों की अपनी शुभकामानायें देते हुए कहा कि आज का विद्यार्थी कल का नागरिक है और राष्ट्र की उन्नति में उनकी सबसे अधिक महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिये उनको श्रम के प्रति आदर की भावना रखनी ही चाहिये। इस अवसर पर कुछ मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। 
इस विदाई समारोह में मंच संचालन मन्नत , सनेग्धा , साकेत , तोशिका , दिव्यांशी शर्मा , ऋषि ,अनन्या शर्मा , अनुष्का और रिद्धिमा ने किया। समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एकल डांस , एकल गीत , पंजाबी डांस , समूह डांस और हिमाचली नाटी प्रस्तुत की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अनिका आकांक्षा , अनुज , अहाना , वंशिका , दर्श , वैभव , ओवैस , चैतन्य , महक , पलक , चेतन , ध्रुव , अनंत आर्यन , आरव , माधव , महिमा , केरोल , तन्मय , तुषार अमन , आरोही , अमन आदि ने भाग लिया। इस अवसर पर  विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित था। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow