14 पहुंची हरिपुरधार बस हादसे में मृतकों की संख्या , 52 घायल , मृतकों को केंद्र सरकार देगी 2 लाख , घायलों को 50000 अनुग्रह राशि , पीएम ने की घोषणा

शुक्रवार को जिला सिरमौर के हरिपुरधार में हुए बस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 14 पहुंच गई है , वही इस बस हादसे में 52 लोग घायल हुए हैं। घायलों को सिरमौर और सोलन के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। इस बस हादसे में सिरमौर और शिमला  के कई गांव में मातम पसर गया है। गौर हो कि हरिपुरधार से करीब 100 मीटर पहले यह अभागी निजी बस हादसे की शिकार हुई है

Jan 9, 2026 - 22:22
Jan 9, 2026 - 22:23
 0  66
14 पहुंची हरिपुरधार बस हादसे में मृतकों की संख्या , 52 घायल , मृतकों को केंद्र सरकार देगी 2 लाख , घायलों को 50000 अनुग्रह राशि , पीएम ने की घोषणा
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  09-01-2026
शुक्रवार को जिला सिरमौर के हरिपुरधार में हुए बस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 14 पहुंच गई है , वही इस बस हादसे में 52 लोग घायल हुए हैं। घायलों को सिरमौर और सोलन के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। इस बस हादसे में सिरमौर और शिमला  के कई गांव में मातम पसर गया है। गौर हो कि हरिपुरधार से करीब 100 मीटर पहले यह अभागी निजी बस हादसे की शिकार हुई है। इस बस में करीब 70 से अधिक लोग सवार बताए जा रहे थे। बताते हैं कि बस के छत पर भी कई सवारियां बैठी थी। गनीमत यह रही की बस छत पर बैठी अधिकतर सवारियां हरिपुरधार पहुंचने से पहले ही उतर गई थी। 

यदि छत पर बैठी सवारियां पहले नहीं उतरती तो इस हादसे में मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ सकती थी। हादसे की सूचना के बाद जहां हिमाचल प्रदेश सरकार के मंत्री और उपमुख्यमंत्री मौके पर पहुंचे हैं। वहीं भाजपा सांसद सुरेश कश्यप भी मौके के लिए रवाना हुए। वहीं घायलों का कुशलक्षेम जानने के लिए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री , उद्योग , श्रम , रोजगार एवं संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना। उसके बाद वह घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। वहीं देर शाम को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। 

जहां उन्होंने घायलों का कुशलक्षेम जाना। हादसे में शिमला जिला के कुपवी तहसील और सिरमौर जिला के शिलाई और संगड़ाह तहसील के गई कई गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। आपको बता दें कि इन दिनों लोग माघी त्यौहार के लिए अपने-अपने घरों के लिए जा रहे थे , बसों की संख्या कम होने के कारण लोग अकसर बसों की छत पर सफर करने को विवश होते है। यही कारण है कि अधिक सवारियां होने के कारण बस अनियंत्रित हो गई और हादसे का शिकार हो गई। बस आपसे में मृतकों के परिजनों को के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां संवेदना व्यक्त की है , वहीं उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को ₹50000 अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। 

बस हादसे में मृतकों के परिजनों के प्रति हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू , नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर , भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा , सांसद अनुराग ठाकुर , सांसद सुरेश कश्यप , भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल , कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार , विधायक रीना कश्यप , विधायक अजय सोलंकी , भाजपा के पूर्व विधायक बलदेव सिंह तोमर , पूर्व विधायक रूप सिंह समेत कई नेताओं ने संवेदना व्यक्त की है। इस हादसे में जहां 14 लोगों की मौत हुई है वही 52 लोग घायल हुए हैं। 
 
बस हादसे में मृतकों की सूची

हिमांशी पुत्री आशीष, निवासी ग्राम चंजाह, डाकघर कुलग, तहसील कुपवी, जिला शिमला , हीमा पत्नी जालम सिंह, निवासी ग्राम धौलट, डाकघर चडोली, तहसील कुपवी, जिला शिमला , सनम पुत्री संत राम, निवासी ग्राम पाब, डाकघर जरवा, उप-तहसील रोनहाट, जिला सिरमौर , बलबीर सिंह, निवासी ग्राम बेचड़ का बाग, तहसील ददाहू, जिला सिरमौर , विलम सिंह पुत्र चाजू राम, निवासी ग्राम जुडू शिलान, तहसील कुपवी, जिला शिमला , प्रोमिला देवी, पुत्री कृपा राम, निवासी ग्राम चंजाह, डाकघर कुलग, तहसील कुपवी, जिला शिमला , सूरत सिंह पुत्र संग्रू, निवासी ग्राम कांडा बाना, तहसील कुपवी, जिला शिमला , सुमन पुत्री रण सिंह, निवासी ग्राम दोकोठियाना, तहसील कुपवी, जिला शिमला , रमेश पुत्र दई सिंह, निवासी ग्राम बोरा, डाकघर कुलग, तहसील कुपवी, जिला सिरमौर , कियान पुत्र विलम, निवासी नोहरा बोरा, तहसील कुपवी, जिला शिमला ,रियांशी, पुत्री दिलावर सिंह, निवासी बोरा, डाकघर कुलग, तहसील कुपवी, जिला शिमला , मोहन सिंह, निवासी चोरास, नौहराधार ,प्रियंका, पुत्री धर्म सिंह, निवासी ग्राम पंजाह, डाकघर कोरग, उप-तहसील हरिपुरधार, जिला सिरमौर और अज्ञात महिला जिसकी पहचान नहीं हो सकी शामिल है। 

बस हादसे में घायलों की सूची

अभय (18), कुलदीप, मनोज (18), अवनी (13), निकिता (24), धर्म सिंह (45), सिमरन (15), संजू (22), शीतल (32), आराध्या (10), सुगना (40), नरेंद्र (42), मोहर सिंह, ममता (22), अदिति (14), विनीता (40), विजय (17), मनोज (22), टीना रावत (20), मनीषा (23), योगी, राहुल, सुनील, सिंटा (17), अंबिका, सूरज, ललित, संजय, राज, विंटा, साक्षी, पूनम, अंकिता, खजान सिंह, प्रिया, रंजू, दिनेश पुत्र गुलाब सिंह, निशांत पुत्र गुमान सिंह निवासी कुपवी, उषा पुत्री संदीप कुपवी, आस्था पुत्री प्रताप सिंह, नारिया (40) कुपवी, निहारू राम पुत्र संकर दास कुपवी, अंबिका पुत्री भागमल, सेल चुनवी, चंदा राम पुत्र दोताराम नौहराधार, प्रियंका पत्नी नवीन कुमार नौहराधार, कल्पना पत्नी कुलदीप सेल पाब, तमन्ना पुत्री जगदीश संगड़ाह, रंजना पुत्री सुरेश, मनीष पुत्र जगत सिंह बोरा, सुमन पुत्री विलम सिंह कुपवी, अमित कुमार पुत्र जगत सिंह कुपवी, अभिनंदन (7) पुत्र जगत सिंह निवासी कुपवी शामिल हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow