व्यक्तिगत नहीं सामाजिक बुराई है नशा, सामूहिक प्रयास से लग सकता है अंकुश : प्रियंका वर्मा 

May 23, 2025 - 20:34
May 23, 2025 - 21:12
 0  85
व्यक्तिगत नहीं सामाजिक बुराई है नशा, सामूहिक प्रयास से लग सकता है अंकुश : प्रियंका वर्मा 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

सामूहिक प्रयास से दूर की जा सकती है नशे की बुराई पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने छात्रों से नशे से दूर रहने का किया आह्वान 

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     23-05-2025

नशा व्यक्तिगत और पारिवारिक बुराई नहीं , बल्कि एक सामाजिक बुराई है। इस बुराई को सब के सहयोग से दूर किया जा सकता है। यह बात जिला मुख्यालय नाहन में यंगवार्ता द्वारा आयोजित से टू ड्रग्स कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने कही। प्रियंका वर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा की हिमाचल प्रदेश सरकार और कई विभागों द्वारा नशा निवारण जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं , ताकि नशे की बुराई से बचा जा सके। 

उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वह नशे से दूर रहकर खेल एवं अन्य गतिविधियों पर फोकस करें। प्रियंका वर्मा ने कहा की नशे के सेवन से न केवल एक व्यक्ति बल्कि कई परिवार तबाह हो रहे हैं। उन्होंने छात्रों से आवाहन किया कि नशे जैसी बुराई से दूर रहे , ताकि वह देश का भविष्य संवर सके। वही कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि पहुंचे पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने कहा कि छात्रों को खेल गतिविधियों पर ध्यान देना चाहिए , ताकि वह तंदुरुस्त रहे। 

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस द्वारा आए दिन नशा तस्कर और नशे के सेवन करने वाले लोगों को पकड़ा जाता है , लेकिन बावजूद इसके भी नशे की बुराई समाज में फैल रही है। उन्होंने छात्रों से आवाहन किया कि वह नशे से दूर रहे पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति नशा बेचते हुए अथवा नशा करते हुए पाया जाता है तो इसकी सूचना पुलिस को दें ताकि उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। 

जिला मुख्यालय में यंगवार्ता द्वारा आयोजित से नो टू ड्रग्स कार्यक्रम में जिला सिरमौर मुख्यालय नाहन के आसपास के 18 स्कूलों के करीब 480 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। यंगवार्ता द्वारा से नो टू ड्रग्स पर आयोजित पेंटिंग कंपटीशन में अंकित प्रथम , शामबुई द्वितीय , जबकि स्नेहा तीसरे स्थान पर रही। वहीं भाषण प्रतियोगिता में आदित्य शर्मा पहले स्थान पर , शिवम दूसरे स्थान पर और परीक्षित चौहान तीसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम में डॉक्टर प्रदीप शर्मा , डॉक्टर काव्या सिन्हा और डॉक्टर संजीव अत्री ने बतौर जज अपनी सेवाएं दी। 

इस मौके पर डाइट के प्रिंसिपल राजीव ठाकुर , रेलवे विकास निगम के निदेशक सुरेंद्र हिंदुस्तानी , मेडिकल कॉलेज से डॉक्टर सुरभि सूद , रोटरी क्लब से डॉक्टर एस के सबलोक और डिप्टी डायरेक्टर रीता गुप्ता भी मौजूद रहे। इस अवसर पर यंगवार्ता के निदेशक डॉ. रमेश पहाड़िया ने कहा कि यंगवार्ता द्वारा समाज में फैल रही नशे की कुरीति से युवाओं को बचाने के उद्देश्य से से नो टू ड्रग्स जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि यंगवार्ता का लक्ष्य है कि जिला सिरमौर के करीब 100 स्कूलों के करीब 5000 छात्रों को इस मुहिम से जोड़ा जाए। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में नाहन उपमंडल के 18 विद्यालयों में से नोट टू ड्रग्स पर पेंटिंग कंपटीशन करवाया गया। इस कंपटीशन में करीब 480 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। वहीं से नो  टू ड्रग्स पर भाषण प्रतियोगिता भी करवाई। 

इनका सहयोग रहा सराहनीय 
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बीआरसी इंस्टीट्यूट नाहन, रुचिरा पेपर मिल कालाअंब, एथेंस लाइफ साइंस कालाअंब, रोटरी क्लब सिरमौर हिल्स नाहन, सिरमौर पुलिस, शिशु विद्या निकेतन, लघु उद्योग भारती कालाअंब, वेरव बायोजेनेसिस प्राइवेट लिमिटेड कालाअंब, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग नाहन और श्रम विभाग नाहन का विशेष सहयोग रहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow