समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 51 महिलाएं सशक्त नारी सम्मान से सम्मानित

सोलन के एक निजी होटल में सशक्त नारी सम्मान-2026 का आयोजन किया गया। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ राजीव सैजल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि इंजीनियर राजीव ठाकुर विशेष अतिथि रहे। मुख्य अतिथि ने समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सोलन नगर निगम की डिप्टी मेयर मीरा आनंद, पूर्व चेयरमैन बीडीसी ब्लॉक सोलन भीम सिंह, शहरी कांग्रेस सोलन के पूर्व महासचिव कुणाल सूद, मदन मोहन मेहता अध्यक्ष भाजपा मंडल धर्मपुर, प्रधान ग्राम पंचायत सुल्तानपुर संजय कुमार, प्रधान ग्राम पंचायत बड़ोग सुनील कश्यप, प्रधान ग्राम पंचायत कारों कैंथड़ी नरेंद्र ठाकुर, देवराज विक्की ने विशेष अतिथि के रूप शिरकत की

Feb 28, 2026 - 19:21
 0  3
समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 51 महिलाएं सशक्त नारी सम्मान से सम्मानित
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

  
यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन  28-02-2026


सोलन के एक निजी होटल में सशक्त नारी सम्मान-2026 का आयोजन किया गया। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ राजीव सैजल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि इंजीनियर राजीव ठाकुर विशेष अतिथि रहे। मुख्य अतिथि ने समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सोलन नगर निगम की डिप्टी मेयर मीरा आनंद, पूर्व चेयरमैन बीडीसी ब्लॉक सोलन भीम सिंह, शहरी कांग्रेस सोलन के पूर्व महासचिव कुणाल सूद, मदन मोहन मेहता अध्यक्ष भाजपा मंडल धर्मपुर, प्रधान ग्राम पंचायत सुल्तानपुर संजय कुमार, प्रधान ग्राम पंचायत बड़ोग सुनील कश्यप, प्रधान ग्राम पंचायत कारों कैंथड़ी नरेंद्र ठाकुर, देवराज विक्की ने विशेष अतिथि के रूप शिरकत की। 

इस मौके पर मुख्यातिथि डॉ राजीव सैजल ने कहा कि सोलन की पावन धरती पर 51 प्रेरणादायी महिलाओं को "सशक्त नारी सम्मान" से अलंकृत करना हमारे लिए गर्व और सौभाग्य का विषय है। इन सभी महिलाओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, समाजसेवा, पत्रकारिता, प्रशासन, स्वयं-सहायता समूह और विभिन्न अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर यह सिद्ध किया है कि जब नारी आगे बढ़ती है, तो समाज और राष्ट्र दोनों प्रगति करते हैं। नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज परिवर्तन की सशक्त वाहक भी है। इन महिलाओं की सफलता की कहानियाँ आने वाली पीढिय़ों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगी।आपकी उपलब्धियाँ समाज को नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान करती रहें। इस मौके पर चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ अनीता गौतम, जोनल अस्पताल सोलन की डॉ. आंचल शर्मा, डॉ नीतिका को चिकित्सा के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया। 
खेल के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेलारूस में कुश्ती प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल विजेता खिलाड़ी एएसआई रानी, राष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती में नाम रोशन करने वाली कुश्ती खिलाड़ी राधा, तनू, सोनी, आरती व जूडो में इंटरनेशनल स्तर पर सिल्वर मेडल जीतने वाली प्रिया को खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कल्पना परमार को शिक्षा व खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए सेवानिवृत्त प्रिंसिपल सीमा राणा और डीपीएस में अध्यापिका शीतल को सम्मानित किया गया। पुलिस विभाग सोलन से विजिलेंस विभाग सोलन में कार्यरत इंस्पेक्टर सुनीता वर्मा, पुलिस थाना कसौली की हैड कांस्टेबल साक्षी, दाड़लाघाट थाना की हैड कांस्टेबल कावेरी, पुलिस थाना परमाणु की कांस्टेबल अनुराधा, पुलिस थाना धर्मपुर की कांस्टेबल संगीता, टीटीआर सोलन की एचएचसी खीमी देवी, पुलिस थाना सोलन से इंदू और विजिलेंस सोलन की पूनम कुमारी को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। 
इसके अलावा सोलन में नशा निवारण की अलख जगाने वाली समाजसेवी व रिटायर अध्यापिका उर्मिल ठाकुर , पत्रकारिता के क्षेत्र में रीता ठाकुर को सम्मानित किया। एडवोकेट साक्षी चंदेल, एडवोकेट प्रीति शर्मा , एडवोकेट जागृति चंदेल , आर्किटेक्ट सनिधा रावत व आर्किटेक्ट राखी को सम्मान मिला। निजी व्यवसाय करने वाली पूजा सूद, निवेदिता, बिमला ठाकुर, मीना सिंह, योगिता बाखरू व स्वयं सहायता समूह को मजबूती प्रदान करने के लिए स्नेह वर्मा (बोहली), ममता वर्मा (देवठी), अनीता (कंडाघाट), सीमा (कुनिहार), निशा कालरा, लोक संस्कृति के लिए बिंदिया ठाकुर, आशा वर्कर रबौन अनीता,  अन्हेंच की वार्ड मेंबर रही सरिता, दुग्ध उत्पादन को नया आयाम देने के लिए रोशनी देवी,  पूर्व प्रधान आशा देवी को सम्मानित किया। इसके अलावा समाजसेवा के लिए आशा देवी,रीता देवी व प्रोमिला ठाकुर को सम्मानित किया गया। 
इस मौके पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने नुक्कड़ नाटक नया सवेरा के माध्यम से युवाओं में बढ़ती मोबाइल की लत और लैंगिक समानता पर तंज कसा। इसमें निशी, ज्योति , रितिका , रेणुका, पूनम व शिवानी को भी सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ रोहित , दया राम , सुरेंद्र , जितेंद्र , सृष्टि वर्मा , पवन ठाकुर , डॉ दीपक शर्मा , एसएन भारद्वाज , विजय ठाकुर , अनिल ठाकुर , अजय ठाकुर , आरएस ठाकुर, प्रिया वर्धन, प्रतिभा शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, ममता चौहान समेत अन्य मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow