पहल : ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को अब ट्रैफिक वालंटियर के रूप में सड़कों पर किया जाएगा तैनात  

पर्यटन नगरी धर्मशाला में यातायात नियमों का उल्लंघन करना न केवल जेब पर भारी पड़ेगा, बल्कि उल्लंघन करने वालों को अपना कीमती समय भी देना होगा। उत्तरी क्षेत्र धर्मशाला की डीआईजी सौम्या सांबशिवन ने एक नई पहल शुरू की

Feb 28, 2026 - 11:06
 0  15
पहल : ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को अब ट्रैफिक वालंटियर के रूप में सड़कों पर किया जाएगा तैनात  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़  - धर्मशाला    28-02-2026

पर्यटन नगरी धर्मशाला में यातायात नियमों का उल्लंघन करना न केवल जेब पर भारी पड़ेगा, बल्कि उल्लंघन करने वालों को अपना कीमती समय भी देना होगा। उत्तरी क्षेत्र धर्मशाला की डीआईजी सौम्या सांबशिवन ने एक नई पहल शुरू की है। इसमें ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को अब ट्रैफिक वालंटियर के रूप में सड़कों पर तैनात किया जाएगा। 

इसका उद्देश्य केवल दंड देना नहीं, बल्कि उल्लंघनकर्ताओं में अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना पैदा करना है। पुलिस प्रशासन ने इस नई व्यवस्था के लिए दो शिफ्ट तय की हैं। पहली शिफ्ट सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक और दूसरी दोपहर 2:00 बजे से रात 8:00 बजे तक होगी। 


नियम तोड़ने वाले व्यक्ति को पुलिस की रिफ्लेक्टिव जैकेट पहनकर चौराहे पर ट्रैफिक संभालना होगा। प्रशासन का मानना है कि जब कोई व्यक्ति खुद सड़क पर खड़ा होकर जाम और अव्यवस्था का सामना करेगा तो उसे नियमों के महत्व का बेहतर अहसास होगा। पर्यटन सीजन के दौरान धर्मशाला की सड़कों पर वाहनों का दबाव अत्यधिक बढ़ जाता है। 

सड़क किनारे अवैध पार्किंग के कारण लगने वाले जाम से न केवल स्थानीय लोगों और पर्यटकों को असुविधा होती है, बल्कि ईंधन की खपत बढ़ने से आर्थिक नुकसान भी होता है। नई व्यवस्था से उम्मीद है कि लोग चालान के डर से ज्यादा सड़क पर ड्यूटी देने के संकोच से नियमों का पालन करेंगे।

इस व्यवस्था में वाहन मालिकों को चेतावनी के साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का अवसर दिया जाएगा। नियम तोड़ने पर उन्हें निर्धारित समय के लिए ट्रैफिक वालंटियर बनना होगा। इसके साथ ही दुर्घटना मुक्त अभियान भी शुरू कर रहे हैं, ताकि वाहन चालकों को जागरूक किया जा सके। 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow