कांग्रेस सरकार पंचायत चुनाव से पहले कर रही है राजनीतिक सरेंडर : विक्रम ठाकुर

पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार पंचायत चुनाव से पहले पूरी तरह सरेंडर कर चुकी है। अब अधिकारियों के कंधे पर बंदूक रखकर आपदा का बहाना बनाते हुए चुनाव टालने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिला उपायुक्तों से पंचायत राज विभाग के सचिव को ऐसे पत्र भिजवाए जा रहे हैं

Oct 9, 2025 - 18:15
 0  44
कांग्रेस सरकार पंचायत चुनाव से पहले कर रही है राजनीतिक सरेंडर : विक्रम ठाकुर
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला   09-10-2025

पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार पंचायत चुनाव से पहले पूरी तरह सरेंडर कर चुकी है। अब अधिकारियों के कंधे पर बंदूक रखकर आपदा का बहाना बनाते हुए चुनाव टालने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिला उपायुक्तों से पंचायत राज विभाग के सचिव को ऐसे पत्र भिजवाए जा रहे हैं जिसमें कहा गया है कि प्रदेश में आपदा प्रबंधन अधिनियम (Disaster Management Act) लगाकर पंचायत चुनाव स्थगित किए जाएं। यह सीधा-सीधा लोकतंत्र पर हमला है और प्रदेश सरकार की जनता से भागने की मानसिकता को उजागर करता है। 
विक्रम ठाकुर ने कहा कि जब मुख्यमंत्री और मंत्रीगण विदेश भ्रमणों पर जा सकते हैं, सरकारी आयोजनों और मौज-मस्ती के कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं, तो फिर पंचायत चुनाव कराने में कौन सी बाधा है? उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के पास अपनी राजनीतिक सैर-सपाटों और उद्घाटनों के लिए सब सुविधाएं हैं, पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया चलाने के लिए नहीं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कुल्लू दशहरा जैसा विशाल आयोजन , जहाँ इस वर्ष आपदा का सबसे गहरा असर पड़ा था, पूरी धूमधाम से मनाया जा सकता है , तो पंचायत चुनाव कराने में क्या समस्या है?
इससे स्पष्ट है कि सरकार जनता के बीच जाने से डर रही है और अपनी नाकामी छिपाने के लिए आपदा का सहारा ले रही है। पूर्व मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पिछले दो वर्षों में न तो राहत कार्यों में तेजी दिखाई , न ही प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा दिया। अब जब जनता सरकार से जवाब मांगने को तैयार है, तो आपदा की आड़ में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कुचलने की कोशिश की जा रही है। विक्रम ठाकुर ने चेतावनी दी कि भारतीय जनता पार्टी इस तरह की चालबाजी को जनता के सामने उजागर करेगी। उन्होंने कहा कि पंचायतें लोकतंत्र की नींव हैं और इन्हें दबाने का कोई भी प्रयास कांग्रेस सरकार के ताबूत में अंतिम कील साबित होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow