हिमाचल प्रदेश में 40 में से 39 नई पंचायतों के गठन की प्रक्रिया पूरी

हिमाचल प्रदेश में 40 में से 39 नई पंचायतों के गठन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। शुक्रवार को पंचायती राज विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। मंडी की एक पंचायत के गठन में अभी पेच फंसा हुआ

Feb 28, 2026 - 10:58
 0  13
हिमाचल प्रदेश में 40 में से 39 नई पंचायतों के गठन की प्रक्रिया पूरी
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता  न्यूज़ - शिमला     28-02-2026

हिमाचल प्रदेश में 40 में से 39 नई पंचायतों के गठन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। शुक्रवार को पंचायती राज विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। मंडी की एक पंचायत के गठन में अभी पेच फंसा हुआ है। अब पंचायतीराज विभाग की तरफ से इन पंचायतों का पुनर्सीमांकन किया जाना है। 

एक सप्ताह में इनकी सीमाएं तय की जाएंगी। उधर, राज्य में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव तीन चरणों में करवाने की तैयारी चल रही है। हिमाचल प्रदेश में 39 नई पंचायतें बनने के बाद अब कुल पंचायतों की संख्या बढ़कर 3,616 हो गई है। पहले यह संख्या 3,577 थी। हालांकि, पंचायतीराज विभाग के पास नई पंचायतों के गठन के लिए और भी आवेदन आ रहे हैं, लेकिन अब फिलहाल नई पंचायतें नहीं बनाई जाएंगी। 

सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार राज्य सरकार को 31 मई से पहले चुनाव कराने हैं। उधर, राज्य निर्वाचन आयोग ने भी चुनाव करवाने की तैयारियां तेज कर दी हैं।
पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद के चुनाव तीन अलग-अलग चरणों में करवाए जा सकते हैं। चुनाव में करीब 35 हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी, जबकि प्रदेश भर में लगभग 22 हजार मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। 

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें की जा रही हैं, ताकि व्यवस्था समय पर पूरी की जा सकें। राज्य चुनाव आयोग की ओर से आयुक्तों और जिला निर्वाचन अधिकारियों को गाइडलाइन भी जल्द जारी की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow