किकरी पार्क संगड़ाह में तेंदुए ने दिन दहाड़े पांच बकरियों का किया शिकार,27 लाख का पार्क फेंसिंग टूटने से बना पशुओं का चरागाह
किंकरी देवी पार्क संगड़ाह में शुक्रवार को तेंदुए ने दिन दहाड़े मंडोली गांव के इन्द्र सिंह की 3 बकरियों को अपना शिकार बनाया। निवर्तमान पंचायत प्रधान विक्रम सिंह तथा इंद्र सिंह ने बताया कि मंडोली गांव के जंगल से बकरियां चरते-चरते पार्क में पहुंची, जहां तेंदुए ने इन पर हमला किया
यंगवार्ता न्यूज़ - संगड़ाह 28-02-2026
किंकरी देवी पार्क संगड़ाह में शुक्रवार को तेंदुए ने दिन दहाड़े मंडोली गांव के इन्द्र सिंह की 3 बकरियों को अपना शिकार बनाया। निवर्तमान पंचायत प्रधान विक्रम सिंह तथा इंद्र सिंह ने बताया कि मंडोली गांव के जंगल से बकरियां चरते-चरते पार्क में पहुंची, जहां तेंदुए ने इन पर हमला किया।
उपमंडलीय पशु चिकित्सालय संगड़ाह के चीफ फार्मासिस्ट नरेश कुमार ने बताया कि, अब तक मिली 2 बकरियों का पोस्टमार्टम किया गया है और तीसरी घायल बकरी का इलाज किया गया। इसके अलावा अन्य दो बकरियां ग्रामीणों के अनुसार अब तक नहीं मिली है।
गौरतलब है कि करीब 27 लाख की लागत से राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता पर्यावरण प्रेमी किंकरी देवी की स्मृति में बना यह अधूरा पार्क फैंसिंग व गेट टूटने अथवा तोड़े जाने से पशुओं की चारागाह व नशेड़ियों का अड्डा बना हुआ है। खंड विकास अधिकारी संगड़ाह नेहा नेगी के अनुसार पार्क के लिए उपलब्ध 27 लाख रुपए का बजट खर्च हो चुका है और अतिरिक्त राशि मिलना शेष है।
What's Your Reaction?




