हिमाचल में सर्वानुबंध कर्मचारी महासंघ ने दिवाली से पहले नियमितीकरण की उठाई मांग

सर्वानुबंध कर्मचारी महासंघ ने सरकार से मांग की है कि दिवाली से पहले अन्य कर्मचारियों की तरह उन्हें भी दिवाली का तोहफा दिया जाए। महासंघ ने सितम्बर तक अनुबंध कार्यकाल पूरा कर चुके कर्मचारियों को रेगुलर करने की मांग

Oct 18, 2024 - 00:25
 0  30
हिमाचल में सर्वानुबंध कर्मचारी महासंघ ने दिवाली से पहले नियमितीकरण की उठाई मांग
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     17-10-2024

सर्वानुबंध कर्मचारी महासंघ ने सरकार से मांग की है कि दिवाली से पहले अन्य कर्मचारियों की तरह उन्हें भी दिवाली का तोहफा दिया जाए। महासंघ ने सितम्बर तक अनुबंध कार्यकाल पूरा कर चुके कर्मचारियों को रेगुलर करने की मांग की है। 

अनुबंध कर्मचारी महासंघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं सुनी जातीं, तो वे शांतिपूर्ण तरीके से अपने अधिकारों के लिए अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर शर्मा ने शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान  बताया कि कई बार प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिल चुके हैं। इसके अलावा मंत्रियों और सीपीएस से भी मिले है, लेकिन कोई सकारात्मक नतीजा नहीं निकला। 

पहले राज्य सरकार द्वारा वर्ष में दो बार अनुबंध कर्मचारियों को नियमित किया जाता था लेकिन अब नए नियमों के अनुसार केवल एक बार ही नियमितीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ये नए नियम पहले से भर्ती हो चुके कर्मचारियों पर लागू नहीं होना चाहिए, क्योंकि इससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow