मज़दूरों की मांगों पर सँघर्ष तेज करेगी सीटू,धर्मपुर में निकाले आउटसोर्स मज़दूरों का होगा विरोध : विजेंद्र
सीटू हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक आज कॉमरेड तारा चन्द भवन मंडी में विजेंद्र मैहरा की अध्यक्षता में आयोजित की गई
यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी 27-02-2026
सीटू हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक आज कॉमरेड तारा चन्द भवन मंडी में विजेंद्र मैहरा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।जिसमें राष्ट्रीय सचिव डॉ कश्मीर सिंह ठाकुर के अलावा राज्य महासचिव प्रेम गौतम कोषाध्यक्ष अजय दुल्टा, उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, सुदेश ठाकुर, राजेश ठाकुर, राजेश शर्मा, कुलदीप सिंह, अमित कुमार, जोगिन्दर कुमार, आशीष कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।
बैठक में 12 फ़रवरी को हुई देशव्यापी सफ़ल मज़दूरों की हड़ताल के लिए मज़दूर वर्ग को बधाई देते हुए आने वाले समय में मज़दूरों की मांगों के लिए संघर्ष तेज़ करने की योजना तैयार की गई।जिसके चलते नए वित्त वर्ष से लागू हो रहे चार श्रम कोडों के कारण मज़दूरों की समस्याएँ बढ़ने वाली है। वहीं ग्रामीण इलाकों में सौ दिनों के रोज़गार की गारंटी देने वाला मनरेगा क़ानून भी 31 मार्च को समाप्त हो जाएगा।
जिससे अगले वित्त वर्ष में मज़दूरों को रोज़गार की गारंटी ख़त्म हो जाएगी।इसके अलावा केंद्र सरकार ने बिजली विधेयक 2025 पारित कर दिया है जिससे बिजली क्षेत्र को निजी क्षेत्र के हवाले करने का काम शुरू हो जायेगा। इसी दौरान मोदी सरकार ने अमेरिका के साथ जो व्यापार एग्रीमेंट किया है उसके लागू होने से हमारे देश के किसान तबाह होने वाले हैं और अब सरकार नया बीज विधेयक ला रही है।
जिससे किसानों को अपने बीज सरंक्षित करने का अधिकार ख़त्म हो जायेगा।ईंन सब मुद्दों को लेकर 24 मार्च को दिल्ली में होने जा रही रैली में सीटू से जुड़ी युनियनों के सदस्य भाग लेंगे।इसके अलावा हिमाचल प्रदेश राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड से लंबित लाभ लंबे अरसे से जारी न होने के विरोध में 26 से 28 मई को बोर्ड ऑफिस हमीरपुर पर घेरा डालो डेरा डालो आन्दोल किया जायेगा।
आंगनवाड़ी वर्करों की मांगों को लेकर 8 जून को शिमला में महारैली आयोजित की जायेगी।इसी प्रकार मिड डे मील वरकरों की मांगों को लेकर 22 जून को शिमला में प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा बैठक में आउटसोर्स वरकरों को रेगुलर करने के लिए नीति बनाने की मांग को लेकर जल्दी ही राज्य स्तरीय सम्मेलन शिमला में आयोजित किया जाएगा।
बैठक में धर्मपुर मंडल में निकाले गए 169 आउटसोर्स मज़दूरों को नॉकरी से निकालने की कड़ी निंदा की और उन्हें बहाल करने की मांग की।रेहड़ी फहड़ी यूनियन का राज्य सम्मेलन 9 अप्रैल को मंडी में आयोजित करने का निर्णय भी बैठक में लिया गया। एम्बुलेंस कर्मचारियों की मांगों को लेकर 7 मार्च को शिमला में एनएचएम, कम्पनी और यूनियन के बीच त्रिपक्षीय बैठक होगी।
7 मार्च तक कंपनी इसे लागू नहीं करती है तो यूनियन अनिश्चिकालीन हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होगी।इसके अलावा सफ़ाई, सीवरेज, एसबीआई, मल्टीटास्क मज़दूरों की मांगों के बारे में भी चर्चा की गई और इनके लिए भी आन्दोल छेड़ने का निर्णय लिया गया।आशा वर्करों की राज्य स्तरीय बैठक जल्दी ही आयोजित की जायेगी।सीटू 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और 23 मार्च शहीदी दिवस पर भी सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।सीटू का प्रशिक्षण शिविर 24,25,26 अप्रैल को कुल्लु में होगा।
What's Your Reaction?




