कॉलेज छात्रा हत्याकांड : सीएम सुक्खू बोले पीड़ित छात्रा के परिवार को न्याय दिलाने का किया जाएगा पूरा प्रयास

सरकाघाट में कॉलेज छात्रा हत्याकांड पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पीड़ित छात्रा के परिवार को न्याय दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। जांच में कोई कमी नहीं रहेगी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसे कड़ी सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा

Apr 14, 2026 - 15:43
Apr 14, 2026 - 15:58
 0  20
कॉलेज छात्रा हत्याकांड : सीएम सुक्खू बोले पीड़ित छात्रा के परिवार को न्याय दिलाने का किया जाएगा पूरा प्रयास

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी    14-04-2026

सरकाघाट में कॉलेज छात्रा हत्याकांड पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पीड़ित छात्रा के परिवार को न्याय दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। जांच में कोई कमी नहीं रहेगी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसे कड़ी सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। कहा कि हिमाचल जैसे शांत प्रदेश में इस तरह की घटना निंदनीय है।

वहीं, राजधानी के कमला नेहरू अस्पताल को आईजीएमसी शिफ्ट करने को लेकर पूछे सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां से सिर्फ गायनी वार्ड की ओपीडी को शिफ्ट किया जा रहा है। मात्रा एवं शिशु से संबंधित सुविधाएं कमला नेहरू अस्पताल में ही जारी रहेगी। विपक्ष के आरोपों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कोई ओपीडी बंद नहीं कर रही है बल्कि इसे सिर्फ शिफ्ट किया गया है। 

उन्होंने कहा कि आई जी एमसी में ओपीडी के साथ-साथ गायनी के वार्ड भी बना दिए गए हैं। इससे महिलाओं को सुविधा मिलेगी। गायनी से जुड़े रोगों के ऑपरेशन रोबोटिक सर्जरी से किए जाएंगे। इसीलिए इस वार्ड को शिफ्ट किया गया है।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow