शूलिनी टैक्सी यूनियन की सराहनीय पहल : छुट्टी से लौट रहे सेना के जवानों को उनके ड्यूटी स्थलों तक निशुल्क पहुंचाया जाएगा

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनावपूर्ण स्थिति के बीच, सोलन की शूलिनी टैक्सी यूनियन ने एक सराहनीय पहल की है। यूनियन ने फैसला लिया है कि छुट्टी से लौट रहे सेना के जवानों को उनके ड्यूटी स्थलों तक मुफ्त में पहुंचाया जाएगा

May 10, 2025 - 12:04
May 10, 2025 - 12:05
 0  56
शूलिनी टैक्सी यूनियन की सराहनीय पहल : छुट्टी से लौट रहे सेना के जवानों को उनके ड्यूटी स्थलों तक निशुल्क पहुंचाया जाएगा
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन    10-05-2025

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनावपूर्ण स्थिति के बीच, सोलन की शूलिनी टैक्सी यूनियन ने एक सराहनीय पहल की है। यूनियन ने फैसला लिया है कि छुट्टी से लौट रहे सेना के जवानों को उनके ड्यूटी स्थलों तक मुफ्त में पहुंचाया जाएगा। 

शूलिनी टैक्सी यूनियन के इस निर्णय से उन सैनिकों को बड़ी राहत मिलेगी, जिन्हें अक्सर ट्रेनों और बसों में रिजर्वेशन की समस्या के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। यूनियन का कहना है कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले जवानों को अब परिवहन की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। 

यूनियन के प्रधान कमल कुमार ने इस पहल की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जो भी सैनिक अपनी ड्यूटी पर वापस जाना चाहते हैं, वे उनसे संपर्क कर सकते हैं।शूलिनी टैक्सी यूनियन 24 घंटे उनकी सेवा में तत्पर रहेगी और उन्हें उनके गंतव्य तक मुफ्त में पहुंचाएगी। कमल कुमार ने कहा कि जब सैनिक देश और नागरिकों की सुरक्षा के लिए दिन-रात तत्पर हैं, तो टैक्सी यूनियन का यह छोटा सा प्रयास उनके प्रति सम्मान और समर्थन व्यक्त करने का एक तरीका है। 

उन्होंने यह भी कहा कि यूनियन इस मुश्किल समय में देश के साथ खड़ी है और सैनिकों की हरसंभव मदद करने के लिए तैयार है। शूलिनी टैक्सी यूनियन की इस अनूठी पहल की आम जनता ने जमकर सराहना की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow