पावंटा साहिब के शिवपुर क्षेत्र में स्थित चिंतपूर्णी मंदिर से अधेड़ उम्र के साधु का शव बरामद, क्षेत्र में सनसनी

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के पावंटा साहिब उपमंडल के शिवपुर क्षेत्र में स्थित चिंतपूर्णी मंदिर से मंगलवार को एक अधेड़ उम्र के साधु का शव बरामद होने से सनसनी

May 28, 2025 - 11:55
May 28, 2025 - 12:19
 0  50
पावंटा साहिब के शिवपुर क्षेत्र में स्थित चिंतपूर्णी मंदिर से अधेड़ उम्र के साधु का शव बरामद, क्षेत्र में सनसनी
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब    28-05-2025

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के पावंटा साहिब उपमंडल के शिवपुर क्षेत्र में स्थित चिंतपूर्णी मंदिर से मंगलवार को एक अधेड़ उम्र के साधु का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान लगभग 65 वर्षीय सोमगिरी के रूप में हुई है।

शव पर चोट के निशान मिलने के बाद अब यह मामला संदिग्ध हो गया है, और हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस को मंगलवार दोपहर सूचना मिली कि मंदिर परिसर में साधु का शव पड़ा हुआ हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब शव की स्थिति देखी, तो सिर और शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए। मौके पर खून के धब्बे भी मिले, जिससे यह संदेह गहराया कि घटना सामान्य नहीं है।

फिलहाल पुलिस ने मंदिर परिसर के आस-पास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। साधु का शिवपुर क्षेत्र में कोई पारिवारिक संबंध नहीं बताया गया है, इसलिए यह भी जांच का विषय है कि वह यहां कब से और किसके संपर्क में रह रहे थे। पुलिस लूटपाट की थ्योरी पर भी जांच कर रही है।   

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow