प्रदेश में सड़कें और पेयजल स्रोतों को दुरुस्त करने के लिए पीडब्ल्यूडी और जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा ने तबाही मचा दी है। जिला मंडी, कुल्लू, किन्रौर और सिरमौर में जानमाल की हानि हुई है। सड़कें और पेयजल स्रोतों को दुरुस्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग ने कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

Jul 2, 2025 - 12:34
Jul 2, 2025 - 13:13
 0  26
प्रदेश में सड़कें और पेयजल स्रोतों को दुरुस्त करने के लिए पीडब्ल्यूडी और जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     02-07-2025

हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा ने तबाही मचा दी है। जिला मंडी, कुल्लू, किन्रौर और सिरमौर में जानमाल की हानि हुई है। सड़कें और पेयजल स्रोतों को दुरुस्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग ने कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। 

विशेष परिस्थितियों में ही कर्मचारी अवकाश पर जा सकेंगे। 25 हजार कर्मचारियों को फील्ड में लगाकर सड़कें बहाल करने में लगाया गया है। लोक निर्माण विभाग ने सोमवार को चार वेली ब्रिज कुल्लू भेजे हैं। मंडी और कुल्लू में इन्हें 15 दिन के भीतर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के मेकेनिकल विंग को 13 नए बेली ब्रिज बनाने के आदेश जारी किए गए हैं। 

प्रभावित चार जिलों में सड़कें बहाल करने को जेसीबी और डोजर लगाए गए हैं। लोक निर्माण विभाग ने चारों जोन के चीफ इंजीनियरों को मौके पर जाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा डिविजन और सब डिविजन स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने नए भवनों के निर्माण पर रोक लगा दी है। 

जब तक मौसम साफ नहीं हो जाता, किसी भी प्रकार की गतिविधियां नहीं होगी। इसके साथ ही घरों की छतों से निकलने वाला बारिश का पानी खुले में न छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि बादल फटने और मूसलाधार बारिश के चलते जानमाल की हानि हुई है। 

लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर फील्ड में तैनात हैं। हर घंटे अपडेट लिया जा रहा है। फील्ड कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की गई है। जो कर्मचारी अवकाश पर थे, उन्हें भी वापस बुलाया गया है। चार दिन के भीतर सड़कें बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow