उपलब्धि : "मानल-दौच्छी" में कार्यरत शिक्षक विवेक भारद्वाज को मिलेगा स्टेट अवार्ड, शिक्षक दिवस पर होंगे सम्मानित 

हिमाचल प्रदेश के 26 स्कूल शिक्षकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार मिलेगा। सरकार ने सामान्य, विशेष व कठोर जनजातीय पुरस्कारों की तीन श्रेणियों में इन शिक्षकों का चयन किया

Sep 4, 2025 - 15:32
Sep 4, 2025 - 15:32
 0  69
उपलब्धि : "मानल-दौच्छी" में कार्यरत शिक्षक विवेक भारद्वाज को मिलेगा स्टेट अवार्ड, शिक्षक दिवस पर होंगे सम्मानित 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     04-09-2025

हिमाचल प्रदेश के 26 स्कूल शिक्षकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार मिलेगा। सरकार ने सामान्य, विशेष व कठोर जनजातीय पुरस्कारों की तीन श्रेणियों में इन शिक्षकों का चयन किया है। पांच सितंबर को राज्यपाल, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री चयनित शिक्षकों को पुरस्कृत करेंगे। राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में राज्य स्तरीय समारोह होगा।

बता दें कि सिरमौर जिला के दूरदराज क्षेत्र मनाल दौच्छी के  शिक्षक विवेक भारद्वाज ने लगभग डेढ दशक तक 'कैल' दुर्गम क्षेत्र के लिए नित्य संभवतः 10 X 2 किलो मीटर का मार्ग नापा है। शेष शिक्षण-सेवा काल " मानल-दौच्छी" में पूरा कर रहे हैं। शिक्षक दम्पति कान्ता शर्मा व स्व. दीपराम भारद्वाज का यह पुत्र एक चित्रकार, एक दार्शनिक, एक विचारक,एक फोटोग्राफर और इन सबसे श्रेष्ठ एक अध्येता और साहित्यकार है।

वह संकल्पनाओं का ऐसा खिलाड़ी है जो छात्रों में खेल-खेल में कब मूल्यों को भर देता है, वह कब-कब मस्ती मस्ती में छात्रों से नव-निर्माण और रचनाकर्म को पुष्ट करता है, इस गुण को वही समझ सकता है, जो स्वयं इस स्तर तक गया हो। कर्मचारी नहीं होता है। 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />