गरीब व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाए बैंक , जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में डीसी ने दिए निर्देश
अग्रणी बैंकों की त्रैमासिक जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज बचत भवन में आयोजित की गई। उपायुक्त ने कहा कि बैंकों में सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को अधिक से अधिक लाभ देने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि बैंक के माध्यम से गरीब व्यक्ति को सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जागरूक करने पर जोर दिया जाये
अग्रणी बैंकों की त्रैमासिक जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज बचत भवन में आयोजित की गई। उपायुक्त ने कहा कि बैंकों में सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को अधिक से अधिक लाभ देने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि बैंक के माध्यम से गरीब व्यक्ति को सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जागरूक करने पर जोर दिया जाये। आत्मनिर्भर व स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाले लोगों को प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि बैंकों की ओर से वित्तीय साक्षरता शिविरों को आयोजन ऐसे दिनों में हो जिससे अधिक से अधिक स्थानीय लोग उन शिविरों में पहुंच सके। उपायुक्त ने कहा कि बैंकिंग प्रणाली में संवाद को और मजबूत करने की आवश्यकता है।
What's Your Reaction?



