शिमला के राधा कृष्ण मंदिर में विश्व शांति के लिए हवन, हिमाचल के साथ पंजाब-उत्तराखंड में आपदा से छुटकारा पाने की कामना

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की बारिश ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया. जगह-जगह हो रहे लैंडस्लाइड, बाढ़ और लोगों की जान को ख़तरे के बीच हर किसी के मन में डर है. हिमाचल प्रदेश के साथ पंजाब और उत्तराखंड राज्य भी संकट में

Sep 4, 2025 - 15:41
Sep 4, 2025 - 16:03
 0  27
शिमला के राधा कृष्ण मंदिर में विश्व शांति के लिए हवन, हिमाचल के साथ पंजाब-उत्तराखंड में आपदा से छुटकारा पाने की कामना
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     04-09-2025

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की बारिश ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया. जगह-जगह हो रहे लैंडस्लाइड, बाढ़ और लोगों की जान को ख़तरे के बीच हर किसी के मन में डर है. हिमाचल प्रदेश के साथ पंजाब और उत्तराखंड राज्य भी संकट में हैं। 

इस बीच विश्व शांति और आपदा से बचाव के लिए शिमला के ऐतिहासिक श्री राधा कृष्ण मंदिर में शांति हवन का आयोजन किया गया. इस हवन में शहर भर के लोगों ने हिस्सा लिया और विश्व शांति की मनोकामना के साथ हिमाचल उत्तराखंड और पंजाब में शांति की प्रार्थना की.

सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशी मारवाड़ी और केशव चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की बारिश ने भारी नुकसान पहुंचाया है. कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और संपत्ति को भी भारी नुक़सान हुआ है. इस बीच हर किसी के मन में डर है। 

जहां एक तरफ़ सभी लोगों को वैज्ञानिक चेतना जागृत करने की ज़रूरत है, तो वहीं धर्म-कर्म पर भी ध्यान केंद्रित करना आवश्यक है. हिमाचल प्रदेश में देवभूमि है और यहां देवताओं का साक्षात वास है. देवभूमि संकट में है और यहां शांति की कामना के लिए इस यात्रियों का आयोजन किया गया है। 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow