ऊना के बाथू इलाके में पुलिस और ड्रग विभाग की बिना लाइसेंस चल रही टाइटन फार्मा यूनिट पर बड़ी कार्रवाई 

हिमाचल प्रदेश के ऊना के बाथू इलाके में पुलिस और ड्रग विभाग ने देर रात बिना लाइसेंस चल रही टाइटन फार्मा यूनिट पर बड़ी कार्रवाई की। इसमें करीब छह लाख रुपये की तैयार दवाइयां और कैप्सूल बरामद किए। 14 साल पहले बंद हो चुकी यह यूनिट चोरी-छिपे दवा निर्माण कर रही

Dec 12, 2025 - 12:14
Dec 12, 2025 - 12:21
 0  17
ऊना के बाथू इलाके में पुलिस और ड्रग विभाग की बिना लाइसेंस चल रही टाइटन फार्मा यूनिट पर बड़ी कार्रवाई 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना    12-12-2025

हिमाचल प्रदेश के ऊना के बाथू इलाके में पुलिस और ड्रग विभाग ने देर रात बिना लाइसेंस चल रही टाइटन फार्मा यूनिट पर बड़ी कार्रवाई की। इसमें करीब छह लाख रुपये की तैयार दवाइयां और कैप्सूल बरामद किए। 14 साल पहले बंद हो चुकी यह यूनिट चोरी-छिपे दवा निर्माण कर रही थी। विशेष अन्वेषण शाखा इंचार्ज सुनील कुमार सांख्यान की अगुवाई में टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बाथू स्थित टाइटन फार्मा में कार्रवाई की। 

इस दौरान परिसर में अवैध रूप से तैयार गोलियों और कैप्सूल का बड़ा जखीरा मिला। बरामद दवाओं में ऐसीफ्लर-एसपी की 12,000 गोलियां, सैडलर-बी की 19,000 गोलियां, ओमिगो-डी के 12,000 कैप्सूल, मोक्सीगो-सीवी के 150 डिब्बे, ओरिक्लान-एमडी के 56 डिब्बे, तीन किलो खुली टैबलेट, 15 किलो कैप्सूल और फ्लूकलैन की 500 स्ट्रिप्स शामिल हैं।

दवा निरीक्षक पंकज गौतम के अनुसार फैक्ट्री का लाइसेंस 2011 में गंभीर खामियां मिलने पर रद्द किया गया था और तब से दोबारा नवीनीकरण नहीं हुआ। बावजूद बिना किसी वैध अनुमति के उत्पादन जारी रखा। बरामद दवाएं सामान्य उपयोग की हैं, कोई प्रतिबंधित श्रेणी की दवा नहीं मिली है। टीम में दवा निरीक्षक अभिषेक, एएसआई सुरेंद्र कुमार, मुख्य आरक्षी सुनील कुमार, आरक्षी अंकुश और महिला आरक्षी वैशाली शामिल रहे।

एसपी ऊना अमित यादव ने कहा कि नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कार्रवाई जारी रहेगी। ड्रग विभाग अब जब्त बैच की गुणवत्ता, वैधता और दस्तावेजों की जांच करेगा। दवा निरीक्षण पंकज गौतम ने बताया कि फैक्ट्री के मालिक के खिलाफ ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट में कार्रवाई की जा रही है। 

दवाओं की सप्लाई कहां होती थी और इसके पीछे और कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच जारी है। संयुक्त टीम ने बाथू के बाद कर्मपुर-ललड़ी रोड स्थित रिलीव फार्मा का भी औचक निरीक्षण किया। यह यूनिट लंबे समय से बंद पाई गई और परिसर में कोई गतिविधि नहीं मिली।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow