तकनीकी शिक्षण संस्थानों को आधुनिक तकनीक के अनुरूप प्रशिक्षण देने के लिए नए टूल और मशीनरी से किया जा रहा लेस
हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षण संस्थानों को आधुनिक तकनीक के अनुरूप प्रशिक्षण देने के लिए नए टूल और मशीनरी से लेस किया जा रहा है। तकनीकी शिक्षा निदेशक अक्षय सूद ने बताया कि तकनीकी शिक्षण संस्थानों में पुरानी टूल और मशीनरी को बदलने की प्रक्रिया जारी
यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी 18-03-2026
हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षण संस्थानों को आधुनिक तकनीक के अनुरूप प्रशिक्षण देने के लिए नए टूल और मशीनरी से लेस किया जा रहा है। तकनीकी शिक्षा निदेशक अक्षय सूद ने बताया कि तकनीकी शिक्षण संस्थानों में पुरानी टूल और मशीनरी को बदलने की प्रक्रिया जारी है। उनकी जगह अत्याधुनिक तकनीक आधारित मशीनरी स्थापित की जा रही है।
परंपरागत मशीनों की जगह आधुनिक सीएनसी मशीनों और सिम्युलेटर मशीनों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक औद्योगिक वातावरण के अनुरूप प्रशिक्षण मिल सके। उन्होंने बताया कि आज ऐसी आधुनिक मशीनें आ चुकी हैं।
जिनके माध्यम से शिक्षा ग्रहण करना बेहद आसान है। लेकिन इन मशीनों के बारे में बच्चों को संपूर्ण जानकारी मिल सके, उसी दिशा में विभाग की तरफ से यह प्रयास किए जा रहे हैं।
अक्षय सूद ने बताया कि आधुनिक मशीनों के संचालन और उपयोग की जानकारी देने के लिए इंस्ट्रक्टरों को भी विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है। मशीनरी की खरीद संबंधित ट्रेड के इंस्ट्रक्टरों की सिफारिश के आधार पर की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के लगभग 30 से 40 आईटीआई में पहले ही सीएनसी मशीन और सिम्युलेटर मशीनें खरीदी जा चुकी हैं।
What's Your Reaction?



