पराशर का तीन दिवसीय सरनाहुली मेला 14 जून से होगा शुरू

 मंडी जिले का तीन दिवसीय जिला स्तरीय सरनाहुली पराशर मेला 14 जून से शुरू होने जा रहा है। यह जानकारी एसडीएम सदर मंडी रूपिन्द्र कौर ने सोमवार को डी.आर.डी.ए. समिति हॉल में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

Jun 8, 2026 - 17:38
 0  9
पराशर का तीन दिवसीय सरनाहुली मेला 14 जून से होगा शुरू

यंगवार्ता न्यूज मंडी, 8 जून, 2026 :

 मंडी जिले का तीन दिवसीय जिला स्तरीय सरनाहुली पराशर मेला 14 जून से शुरू होने जा रहा है। यह जानकारी एसडीएम सदर मंडी रूपिन्द्र कौर ने सोमवार को डी.आर.डी.ए. समिति हॉल में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

उन्होंने बताया कि यह मेला लोक आस्था का प्रतीक है। इस वर्ष मेला 14 से 16 जून तक मनाया जाएगा। मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी समुचित प्रबंध किए जाएंगे।
रूपिन्द्र कौर ने स्वास्थ्य विभाग को एम्बुलेंसचिकित्सकनर्सिंग स्टाफ सहित स्वास्थ्य जांच शिविरजल शक्ति को समुचित पेयजल सप्लाईपेयजल टैंकरविद्युत विभाग को विद्युत आपूर्तिहिमाचल पथ परिवहन निगम (एच.आर.टी.सी.) को मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यातायात बस सुविधालोक निर्माण को सड़कों के मरम्मतसाइन बोर्डपर्यटन विभाग को भी पराशर की ओर जाने वाली सड़क के किनारे विभिन्न स्थानों पर साइन बोर्ड लगानेअग्नि शमन विभाग को अग्नि शमन वाहन तैनात करनेखाद्य आपूर्ति विभाग को खाद्य सामर्गी की गुणवत्ता पर पैनी नजर रखनेपुलिस विभाग को कानून व पार्किंग व्यवस्था आदि के पुख्ता इंतजाम करने को निर्देशित किया है।

उन्होंने पुलिस व आबकारी विभाग को नशीली वस्तुओं के विक्रय पर लगाम लगाने पर भी जोर दिया। बी.डी.ओ. सदर को साफ-सफाईशौचालय आदि व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं किसी प्रकार की कठिनाई पेश न आए। उन्होंने पराशर मेले में सभी विक्रेताओं से साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अपनी दुकानों के बाहर कूड़ेदान रखने को कहा है।

एस.डी.एम. ने बताया कि मेले में नशीले पदार्थ जैसे शराबबीयरसिगरेट आदि के विक्रय पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। पुलिस विभाग को नशे के खिलाफ व्यापक मुहिम चलाने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित विभागों को तय समय के भीतर अपेक्षित तैयारियां पूरी करने के निर्देश दे दिए हैं।

उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्थानीय मेला समिति के साथ समन्वय स्थापित करके आयोजित होने वाली सांस्कृतिक व खेल गतिविधियों संबंधी सभी तैयारियां तय समय में पूरी कर ली जाएं। उन्होंने संबंधित विभागों को अपने विभाग से संबंधित विकास कार्यों को लेकर प्रदर्शनियां व स्टॉल लगाने को भी कहा है। बैठक में मेले के सफल कार्यान्वयन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। उन्होंने आमजन से भी पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करने भी अपील की है।

बैठक में जिला कल्याण अधिकारी समीरजिला भाषा अधिकारी रेवती सैणीवरिष्ठ अधिशासी अभियंता विद्युत राजेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं के सदस्य उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow