नए साल में एचआरटीसी स्मार्ट डिस्काउंट कार्ड जारी करने वाला उत्तर भारत का पहला राज्य बनेगा हिमाचल

प्रदेश में करीब 80,000 लोग निगम की बसों में रियायती सफर की सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। इनमें स्कूली बच्चों और कर्मचारियों के अलावा येलो कार्ड, ग्रीन कार्ड और सम्मान कार्ड धारक शामिल हैं। मौजूदा कार्ड की वैधता खत्म होने के बाद अब लोगों को आरएफआईडी कार्ड ही जारी

Jan 1, 2025 - 14:14
Jan 1, 2025 - 15:02
 0  46
 नए साल में एचआरटीसी स्मार्ट डिस्काउंट कार्ड जारी करने वाला उत्तर भारत का पहला राज्य बनेगा हिमाचल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     01-01-2025

प्रदेश में करीब 80,000 लोग निगम की बसों में रियायती सफर की सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। इनमें स्कूली बच्चों और कर्मचारियों के अलावा येलो कार्ड, ग्रीन कार्ड और सम्मान कार्ड धारक शामिल हैं। मौजूदा कार्ड की वैधता खत्म होने के बाद अब लोगों को आरएफआईडी कार्ड ही जारी होंगे। 

यात्रियों के लिए यह कार्ड जारी करने की सुविधा निगम की वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध करवाना भी प्रस्तावित है। एचआरटीसी प्रबंधन ने कार्ड तैयार कर इसका ट्रायल कर लिया है। अब मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से समय लेकर कार्ड की औपचारिक लॉन्चिंग की तैयारी है।

पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर सबसे पहले राजधानी शिमला से यह सेवा शुरू की जाएगी। इसके लिए पुराने बस अड्डे और टूटीकंडी आईएसबीटी में कंप्यूटर जनरेटिड कार्ड प्रिंटर लगाए जा रहे हैं। आरएफआईडी कार्ड सुविधा देने वाला हिमाचल उत्तर भारत का पहला राज्य होगा।

एचआरटीसी को हाईटेक बनाने की कड़ी में एनसीएमसी के बाद एक और नई सुविधा देने की तैयारी है। रियायती सफर का लाभ लेने वाले यात्रियों को आरएफआईडी कार्ड जारी होंगे। ई-टिकटिंग मशीन पर टैप करते ही कार्ड में फीड डाटा के आधार पर छूट के साथ टिकट जारी होगी। जल्द ही औपचारिक तौर पर कार्ड की लॉन्चिंग करने की तैयारी है-

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow