शिमला में ट्रैफिक समस्या से मिलेगी राहत,अक्टूबर में जनता को समर्पित होगा 22 करोड़ की लागत से बनने वाला फ्लाईओवर 

राजधानी शिमला में ट्रैफिक लोगों के लिए परेशानी का सबब बन हुआ है।लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने घण्टों ट्रैफिक से झूझना पड़ता है।इस ट्रैफिक समस्या से लोगों को अब काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद

Feb 10, 2025 - 20:03
Feb 10, 2025 - 21:13
 0  68
शिमला में ट्रैफिक समस्या से मिलेगी राहत,अक्टूबर में जनता को समर्पित होगा 22 करोड़ की लागत से बनने वाला फ्लाईओवर 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

PWD मंत्री ने कार्य का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिये निर्देश

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     10-02-2025

राजधानी शिमला में ट्रैफिक लोगों के लिए परेशानी का सबब बन हुआ है।लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने घण्टों ट्रैफिक से झूझना पड़ता है।इस ट्रैफिक समस्या से लोगों को अब काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।विधानसभा के पास 22 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे फ्लाईओवर का सोमवार को लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने निरीक्षण किया।

इस फ्लाईओवर के बन जाने से शिमला की ओर आ रहे लोगों को ट्रैफिक से जूझना नही पड़ेगा।विधानसभा के समीप अक्सर  भारी  जाम  लगा  रहता  है.इस  फ्लाइओवर  बनने   के  बाद  लोगों  को  ट्रैफिक की समस्या से  जुझना  नहीं  पड़ेगा. मंत्री  विक्रमादित्य  सिंह  ने   आज  इसके  कार्य  का  जायजा  लेने  के  उपरांत  इसे अक्तूबर  तक पूरा  करने  के निर्देश  दिए  हैं। 

इस  फ्लाइओवर  का  कार्य  पहले ही  रेल विभाग से एनओसी न मिलने के कारण लटक गया था।लेकिन बाद में अनुमति मिलने के उपरांत इसका कार्य फिर प्रारंभ हुआ। वही विक्रमादित्य सिंह ने इस फ्लाईओवर निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए अधिकारियों को अक्टूबर माह तक की डेडलाइन दी है। 

PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि 22करोड़ की लागत इस फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है ।आज इसका कार्य का निरीक्षण कर अधिकारियों को अक्टूबर माह तक इसे पूरा करने के निर्देश दिए हैं। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शिमला के लिए ट्रैफिक को बेहतर करना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इसे देखते हुए विधानसभा के समीप फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि इस कार्य में विलंब भी हुआ क्योंकि इसमें रेलवे की जमीन भी आती है जिसके चलते वे दिल्ली गए थे और अब इसे बनाने की स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर का कार्य तीव्र गति से पूर्ण हो इसके लिए हम पूरा प्रयास कर रहे हैं। वहीं, विभाग को भी जल्द से जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि लोगों को बेहतर सुविधा मिल सकें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow