संजौली कॉलेज से 6 छात्रों के अवैध निष्काषन को वापस लेने के लिए SFI ने प्रधानाचार्य के माध्यम से शिक्षा मंत्री को सौंपे ज्ञापन  

हिमाचल प्रदेश के संजौली कॉलेज में 20 सितंबर 2024 को 6 छात्रों का अवैध निष्कासन कॉलेज प्रशासन ने सरकार के इशारे पर किया था। उस समय से लेकर एसएफआई लगातार आंदोलनरत

Feb 13, 2025 - 19:09
Feb 13, 2025 - 20:24
 0  124
संजौली कॉलेज से 6 छात्रों के अवैध निष्काषन को वापस लेने के लिए SFI ने प्रधानाचार्य के माध्यम से शिक्षा मंत्री को सौंपे ज्ञापन  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - संजौली     13-02-2025

हिमाचल प्रदेश के संजौली कॉलेज में 20 सितंबर 2024 को 6 छात्रों का अवैध निष्कासन कॉलेज प्रशासन ने सरकार के इशारे पर किया था। उस समय से लेकर एसएफआई लगातार आंदोलनरत है। जब एसएफआई संजौली महाविद्यालय में कॉलेज के मुद्दों को लेकर और बढ़ती फीस वृद्धि को लेकर आंदोलन कर रही थी। 

उस समय कॉलेज प्रशासन ने उस आंदोलन को कुचलना के लिए 6 छात्रों का अवैध निष्कासन महाविद्यालय से किया निष्कासन का यह मामला हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के अंदर भी कानूनी तौर पर लड़ रही और माननीय उच्च न्यायालय द्वारा 6  छात्रों को राहत भी दी है उन्हें परीक्षाओं में बैठने की अनुमति दी है और  6 छात्रों के निष्कासन की जांच के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को आदेश दिए गए थे। 

छात्रों  के निष्कासन पर माननीय उच्च न्यायालय द्वारा जवाब मांगा गया था। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा एक जांच कमेटी  का गठन भी किया गया है परंतु जांच कमेटी पिछले 3 महीनों से कोई भी जवाब सकारात्मक पहल इस मामले में नहीं कर पाई है। जिसके चलते 6 छात्रों को लंबे समय से शिक्षा से दूर कर दिया गया है। जो छात्रों का संवैधानिक अधिकार शिक्षा का अधिकार के खिलाफ है।

SFI ने प्रदेश भर के सभी कॉलेज इकाइयों के माध्यम से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति और हिमाचल प्रदेश सरकार में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से छात्रों के अवैध व गैर कानूनी निष्कासन को वापिस लेने की मांग की है। 

राज्य अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने कहा यदि विश्विद्यालय प्रशासन  अवैध निष्कासन को वापस नहीं लेता है तो जल्द SFI प्रदेश के सभी छात्रों को लामबंद करते हुए है उग्र आंदोलन विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ करेगी जिसका जिम्मेदार विश्वविद्यालय प्रशासन होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow