प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम सबसे अधिक जानकारीपूर्ण कार्यक्रम, विभिन्न माध्यमों से भारत को जोड़ते हैं पीएम : डॉ बिंदल 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने ठियोग में आयोजित प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम सबसे अधिक जानकारीपूर्ण कार्यक्रम है, जिसमें प्रधानमंत्री विभिन्न माध्यमों से भारत को जोड़ते हैं

Feb 23, 2025 - 20:01
Feb 23, 2025 - 20:34
 0  26
प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम सबसे अधिक जानकारीपूर्ण कार्यक्रम, विभिन्न माध्यमों से भारत को जोड़ते हैं पीएम : डॉ बिंदल 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    23-02-2025

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने ठियोग में आयोजित प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम सबसे अधिक जानकारीपूर्ण कार्यक्रम है, जिसमें प्रधानमंत्री विभिन्न माध्यमों से भारत को जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के योगदान को सम्मान देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की कि राष्ट्रीय महिला दिवस पर वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पूरे भारत की प्रेरक महिलाओं को सौंप देंगे। 

इस पहल का उद्देश्य उन महिलाओं को एक मंच प्रदान करना है जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है, जिससे उन्हें अपनी यात्रा और अंतर्दृष्टि को बड़े दर्शकों के साथ साझा करने का मौका मिले। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है।बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रंग-बिरंगी कुल्लुवी हिमाचली टोपी पहने तस्वीरें हिमाचल में लोगों का दिल जीत रही हैं और सभी वर्गों के लोग उनकी सराहना कर रहे हैं।

कुछ दिन पूर्व फ्रांस की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात के दौरान कुल्लुवी टोपी पहने नजर आए थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को टोपी पहने देखकर हम सभी हिमाचली गर्व महसूस करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने पहले भी कई बड़े कार्यक्रमों में हिमाचली टोपी पहनी है। उन्होंने अपने विदेश दौरों के दौरान अन्य देशों के प्रमुखों के लिए हिमाचली हस्तशिल्प को उपहार के रूप में चुना है। 

नब्बे के दशक में कई वर्षों तक हिमाचल भाजपा के प्रभारी रहने के कारण मोदी प्रदेश को अच्छी तरह जानते हैं। हिमाचल की यात्राओं के दौरान अपने भाषणों में वे मंडी के सेपू वड़ी जैसे पहाड़ी व्यंजनों के प्रति अपनी गहरी रुचि व्यक्त करते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर देते हुए कि कैसे भारत वैश्विक खेल महाशक्ति बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, हिमाचल प्रदेश के सावन बरवाल का नाम लिया जिन्होंने देशवासियों का दिल जीता। यह हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है। प्रधानमंत्री ने भारत में वन्यजीवों का एक जीवंत पारिस्थितिकी तंत्र है, भारत तेजी से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में अपनी पहचान बना रहा है और एक वैज्ञानिक के रूप में जीवन का अनुभव करने वाला एक दिन बिताना जैसे विषयों पर भी जोर दिया।

इसी प्रकार भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल और मीडिया प्रभारी करण नंदा ने चक्कर स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मन की बात सुनी। कटवाल ने कहा कि पूरे प्रदेश में प्रत्येक बूथ पर प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम को सुना गया है और ठियोग स्थित कार्यक्रम के चल चित्र पीएम की मन की बात कार्यक्रम में सीधा प्रसारित भी किए गए थे। हिमाचल और मन की बात का भी गहरा नाता हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow