प्रदेश में आठ मई तक खराब रहेगा मौसम, किसानों और बागवानों को नुकसान
हिमाचल में बदले मौसम के बीच रोहतांग में बर्फबारी हुई। शिमला सहित प्रदेश के कई शहरों में बादल बरसे। सिरमौर में घर पर पेड़ और कार पर पत्थर गिरा। प्रदेश के निचले इलाकों में बारिश से पारे में गिरावट दर्ज हुई है। किसानों और बागवानों की चिंता बढ़ गई है।
शिमला 05 मई, 2026 :
जिला शिमला के चौपाल तहसील की केदी पंचायत में अंधड़ से दो मकानों की छतें उड़ गईं और सेब के बगीचों को भारी नुकसान पहुंचा है। शकराना गांव के सीताराम शर्मा और पुजारली गांव की उर्मिला देवी के मकानों की छतें तेज हवा से उड़कर दूर जा गिरीं।
इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। बगीचों में सेब के पेड़ों पर लगे फल जमीन पर गिर गए हैं। कई पेड़ों की टहनियां टूट गईं हैं। पांवटा साहिब के पातलियों में बिजली गिरने से मकान व बाइक को नुकसान हुआ है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को सहायता पहुंचाने और स्थिति का जायजा लेने के लिए संबंधित क्षेत्रों के पटवारी और अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। धौलाकुआं क्षेत्र में अंधड़ से विद्युत बोर्ड को पांच लाख रुपये का नुकसान पहुंचा है।
What's Your Reaction?


