सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी के जन्मोत्सव पर निरंकारी मिशन ने चलाया सफाई अभियान

सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी के जन्मोत्सव पर संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से अमृत प्रोजेक्ट के तहत देश भर में जल स्रोतों की सफाई के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। किसी कड़ी में आज फाउंडेशन से जुड़े लोगों ने नाहन में दो बावड़ियों की सफाई की

Feb 23, 2025 - 20:04
 0  39
सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी के जन्मोत्सव पर निरंकारी मिशन ने चलाया सफाई अभियान
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

शिमला रोड स्थित पार्किंग के साथ दो बावड़ियों की की प्रोजेक्ट के तहत सफाई

अभियान में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के दो दर्जन से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     23-02-2025

सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी के जन्मोत्सव पर संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से अमृत प्रोजेक्ट के तहत देश भर में जल स्रोतों की सफाई के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। किसी कड़ी में आज फाउंडेशन से जुड़े लोगों ने नाहन में दो बावड़ियों की सफाई की।

मीडिया से बात करते हुए संत निरंकारी मिशन के प्रचारक विकास अग्रवाल ने बताया कि सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी के जन्मोत्सव पर देशभर में आज करीब 1600 स्थानों पर जसरतों की सफाई को लेकर अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन नाहन द्वारा भी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आह्वान पर प्रोजेक्ट अमृत के तहत जल स्रोतों की सफाई की जा रही है। 

उन्होंने बताया कि आज सुबह 8 से 10 बजे तक शिमला रोड स्थित पार्किंग के साथ दो बांवड़ियों की आज सफाई की गई। इस सफाई अभियान में दो दर्जन से अधिक मिशन से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा जिला सिरमौर में अलग-अलग स्थान पर मिशन से जुड़े लोगों द्वारा इसी प्रकार जल स्रोतों को लेकर सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं। 

जल है तो कल है इसी नारे के साथ मिशन द्वारा लोगों को जल संरक्षण के प्रति समय समय पर जागरूक भी किया जा रहा है। इसके अलावा मिशन द्वारा समाज सेवा एवं पर्यावरण को लेकर भी कई अभियान समय-समय पर चलाए जाते हैं जिसमें रक्तदान शिविर और पौधारोपण कार्यक्रम आदि शामिल है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow