भाजपा के सक्रिय सदस्यता सम्मेलन में केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए किया जाएगा कार्य

भाजपा का सक्रिय सदस्यता सम्मेलन पांवटा साहिब में आयोजित हुआ।  सम्मेलन में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि धरसुद एवं भाजपा विधायक सुखराम चौधरी ने विशेष तौर पर शिरकत की

Apr 10, 2025 - 13:09
Apr 10, 2025 - 13:27
 0  38
भाजपा के सक्रिय सदस्यता सम्मेलन में केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए किया जाएगा कार्य
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

अढ़ाई साल बीतने पर भी कांग्रेस पूरी नहीं कर पाई चुनावी गरंटीयां

प्रदेश की निकम्मी कांग्रेस सरकार को उखाड़ने के लिए भाजपा करेगी जन आंदोलन

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब    10-04-2025

भाजपा का सक्रिय सदस्यता सम्मेलन पांवटा साहिब में आयोजित हुआ।  सम्मेलन में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि धरसुद एवं भाजपा विधायक सुखराम चौधरी ने विशेष तौर पर शिरकत की। सक्रिय सदस्यता सम्मेलन में 65 वर्ष पूरे कर चुके भाजपा के वरिष्ठ सदस्यों और 200 से ज्यादा सक्रिय सदस्य बनाने वाले सदस्यों को सम्मानित भी किया गया।

मीडिया से बात करते हुए भाजपा विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व नीतियों समेत कार्यक्रमों को आज सक्रिय सदस्य सम्मेलन में कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया गया है। जिन्हें जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया । इसके अलावा प्रदेश की निकम्मी कांग्रेस सरकार की नाकामियों को भी भाजपा कार्यकर्ता लोगों के बीच लेकर जाएंगे। 

प्रदेश कांग्रेस सरकार अढाई साल बीतने के बाद भी अपनी चुनावी गरन्टीया आज तक पूरी नहीं कर पाई है । कांग्रेस ने महिलाओं को ठगा, बेरोजगार युवाओं को ठगा, नौकरियां देने वाला संस्थान ही बंद कर दिया। विकास कार्य पूरी तरह से ठप्प है। ट्रेजरी बंद पड़ी है। 

लोग हताश है और निराशा है। जिसको लेकर भाजपा प्रदेश की निकम्मी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए एक जन आंदोलन खड़ा करेगी। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रश्मि धरसुद ने कहा कि प्रदेश सरकार के माफिया राज के खिलाफ भाजपा आवाज उठा रही है और भाजपा कार्यकर्ता इस जन-जन तक पहुंचाएगा।  

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की चुनावी गरंटीया धराशाही हो गई है। कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा जन आंदोलन चलाएगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री की प्राथमिकता केवल मित्र मंडली को लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अंधेर नगरी चौपट राजा जैसी स्थित आज हो गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow