नाहन विधानसभा के मण्डेरवा में पुल निर्माण ठप , डॉ. राजीव बिंदल की अगुवाई में ग्रामीणों ने किया पीडब्लयुडी कार्यालय का घेराव 

जिला मुख्यालय नाहन में आज विक्रमबाग पंचायत के लोगो ने मंडेरवा पुल निर्माण कार्य रोकने के विरोध में पूर्व विधायक व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल की अगुवाई में लोक निर्माण विभाग के एससी कार्यालय का घेराव किया इस दौरान लोगों ने विभाग व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की

Apr 3, 2025 - 18:28
Apr 3, 2025 - 18:39
 0  77
नाहन विधानसभा के मण्डेरवा में पुल निर्माण ठप , डॉ. राजीव बिंदल की अगुवाई में ग्रामीणों ने किया पीडब्लयुडी कार्यालय का घेराव 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  03-04-2025
जिला मुख्यालय नाहन में आज विक्रमबाग पंचायत के लोगो ने मंडेरवा पुल निर्माण कार्य रोकने के विरोध में पूर्व विधायक व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल की अगुवाई में लोक निर्माण विभाग के एससी कार्यालय का घेराव किया इस दौरान लोगों ने विभाग व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि पूर्व सरकार के समय में पुल निर्माण का 90% निर्माण कार्य पूरा हो गया था। मगर मौजूदा सरकार इस निर्माण कार्य को आगे नहीं बढ़ा रही है जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पुल का निर्माण कार्य पूरा न होने से लोगों का जीवन यहां खतरे में डाला हुआ है जिसको लेकर पिछले दो दिनों से लोग अपनी मांग प्रशासन के सामने रख रहे हैं। 
उन्होंने कहा कि लोगो को लोक निर्माण विभाग ने 20 अप्रैल से पुल का निर्माण कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि विभाग के आश्वासन के बाद धरने को खत्म किया जा रहा है और अगर समय के भीतर काम शुरू नहीं होगा तो दोबारा मजबूरन पूरी पंचायत के लोगों को धरने प्रदर्शन पर मजबूर होना पड़ेगा। लोक निर्माण विभाग की अधीक्षण अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि जो बजट इस फुट ब्रिज के निर्माण के लिए उपलब्ध करवाया गया था वह निर्माण कार्य पर खर्च हो चुका था जिस वजह से निर्माण कार्य रुका पड़ा था। उन्होंने कहा कि विभाग 10 से 15 दिनों के भीतर पूर्व का दोबारा निर्माण कार्य शुरू कर देगा और विभाग द्वारा वेलफेयर डिपार्टमेंट को अतिरिक्त बजट की डिमांड भेजी गई है। इस अवसर पर बिंदल ने कहा की नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत विक्रमबाग पंचायत के गांव मण्डेरवा में भाजपा सरकार द्वारा स्वीकृत करीब 18 करोड़ से निर्मित हो रहे पुल का 10 प्रतिशत निर्माण कार्य अभी तक पूरा न होने से क्षेत्र के लोगों में बेहद रोष है। 
आज विक्रमबाग क्षेत्र के लोगों के साथ पुल निर्माण के कार्य को विभाग द्वारा अनावश्यक लटकाने के विरोध में अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग नाहन के कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया गया। बिंदल ने कहा की हमने पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में कड़ी मेहनत करके मारकंडा नदी पर इस गांव को दूसरे सुविधाओं से जोडने के लिए पुल की स्वीकृति करवाई थी जिसका वर्ष 2022 तक लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया था। यह काफी खेदजनक है कि कांग्रेस की सरकार बनने के ढाई वर्ष के बावजूद भी आज तक 10 प्रतिशत बचा कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। 
बिंदल ने कहा की हमारी मांग है कि लोक निर्माण विभाग आगामी बरसात से पहले इस पुल का 100 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण करे ताकि ग्रामीणों को इस पुल से लाभ मिल सके। अगर यह कार्य पूरा नहीं हुआ तो भाजपा आने वाले समय में और उग्र आंदोलन करेगी, कांग्रेस सरकार विकास विरोधी एवं जनता को परेशान करने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में सरकार केवल नाम की है , क्योंकि सरकार जब से सत्ता में आई है तब से हिमाचल, सिरमौर, नहान का विकास कार्य ठप हो गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />