चौपाल की ग्राम पंचायत पौड़िया में प्रदेश के दूसरे स्वामी विवेकानंद पंचवटी प्लास्टिक वेस्ट पार्क का निर्माण

विकासखंड चौपाल की दूरदराज ग्राम पंचायत पौड़िया में हिमाचल प्रदेश के दूसरे स्वामी विवेकानंद पंचवटी प्लास्टिक वेस्ट पार्क का निर्माण किया गया है जिसका शुभारंभ अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा ने किया

Apr 28, 2025 - 13:35
Apr 28, 2025 - 13:49
 0  26
चौपाल की ग्राम पंचायत पौड़िया में प्रदेश के दूसरे स्वामी विवेकानंद पंचवटी प्लास्टिक वेस्ट पार्क का निर्माण
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

लगभग 6 क्विंटल प्लास्टिक वेस्ट से किया सुंदर पार्क तैयार

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     28-04-2025

विकासखंड चौपाल की दूरदराज ग्राम पंचायत पौड़िया में हिमाचल प्रदेश के दूसरे स्वामी विवेकानंद पंचवटी प्लास्टिक वेस्ट पार्क का निर्माण किया गया है जिसका शुभारंभ अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा ने किया।  

अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि पौड़िया चौपाल क्षेत्र की बहुत ही दुर्गम पंचायत है जहाँ मात्र रिकॉर्ड 21 दिनों में इस पार्क का निर्माण किया गया है और इसमें लगभग 6 क्विंटल प्लास्टिक वेस्ट का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने बताया कि मात्र 6 महीने में चौपाल में दो प्लास्टिक वेस्ट पार्कों का निर्माण किया गया है। 

चौपाल प्लास्टिक वेस्ट से पार्क बनाने वाला हिमाचल प्रदेश का एकमात्र ब्लॉक बना है जिसके लिए उन्होंने बीडीओ चौपाल विनीत ठाकुर और प्रधान ग्राम पंचायत पौड़िया तपेंद्र मोहन शर्मा को बधाई दी। अभिषेक वर्मा ने कहा कि इस तरह के विकल्प प्लास्टिक वेस्ट के बेहतर प्रबंधन के लिए बेहद आवश्यक हैं। 

जहाँ एक ओर ऐसे प्रयोग क्षेत्र की ख़ूबसूरती को चार चांद लगा रहे हैं वहीँ दूसरी ओर प्लास्टिक कचरे का भी सही तरीके से प्रबंधन हो रहा है जोकि पर्यावरण के अनुकूल है। उन्होंने लोगों से आवाहन किया कि प्लास्टिक कचरे को यहां वहां न फैंकें और एक जगह एकत्रित करें जिससे प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन सही तरीके से किया जा सके।   

खंड विकास अधिकारी चौपाल विनीत ठाकुर ने कहा कि इन पार्क के निर्माण का उद्देश्य यह साबित करना था कि कचरे को भी किसी खूबसूरत चीज में बदला जा सकता है। ये पार्क सिर्फ सार्वजनिक स्थान नहीं हैं, यह जागरूकता, जिम्मेदारी और स्थानीय भागीदारी का प्रतीक हैं। इन पार्कों के साथ, चौपाल ने न केवल प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के मुद्दे को संबोधित किया है, बल्कि राज्य में सतत विकास के लिए एक नया मानदंड स्थापित करते हुए सुंदर और कार्यात्मक सामुदायिक संपत्ति भी बनाई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow