वाल्मीकि समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नाहन में मंथन,समाज से जुड़े लोगों की समस्याओं पर किया जा रहा मंथन

वाल्मीकि धर्मशाला नाहन में वाल्मीकि समाज की एक विशेष बैठक आयोजित की गई जिसमें राज्य कार्यकारिणी के सदस्य विशेष तौर पर मौजूद रहे। इस बैठक में वाल्मीकि समाज से जुड़ी समस्याओं पर मंथन किया गया जिन्हें सरकार के समक्ष रखा जाएगा

Jun 7, 2025 - 15:47
Jun 7, 2025 - 15:56
 0  26
वाल्मीकि समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नाहन में मंथन,समाज से जुड़े लोगों की समस्याओं पर किया जा रहा मंथन
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

वाल्मीकि समाज को संगठित करने के मकसद से हर जिला में की जा रही बैठकें,

वाल्मीकि समाज से जुड़ी समस्याओं और सुझावों को रखा जाएगा सरकार के समक्ष

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     07-06-2025

वाल्मीकि धर्मशाला नाहन में वाल्मीकि समाज की एक विशेष बैठक आयोजित की गई जिसमें राज्य कार्यकारिणी के सदस्य विशेष तौर पर मौजूद रहे। इस बैठक में वाल्मीकि समाज से जुड़ी समस्याओं पर मंथन किया गया जिन्हें सरकार के समक्ष रखा जाएगा।

मीडिया से बात करते हुए वाल्मीकि समाज के राज्य कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल खोसला ने बताया कि आज वाल्मीकि धर्मशाला नाहन में वाल्मीकि समाज के बुद्धिजीवी लोगों के साथ विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में वाल्मीकि समाज से जुड़े अलग-अलग विषयों पर मंथन किया गया जिसमें शिक्षा, रोजगार, आर्थिक व्यवस्था, सामाजिक व्यवस्था और धार्मिक व्यवस्था आदि शामिल है। 

इसके अलावा वाल्मीकि समाज के उत्थान के लिए किस तरह के कदम उठाए जा सकते हैं इस पर भी विचार विमर्श किया जा रहा है और एक दस्तावेज तैयार किया जा रहा है। जिसे आने वाले समय में वाल्मीकि समाज के होने जा रहे राज्य स्तरीय सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के समक्ष रखा जाएगा ताकि इनका समाधान हो सके। 

बैठक के बाद वाल्मीकि सभा नाहन के उपाध्यक्ष प्रदीप सहोत्रा ने वाल्मीकि समाज से जुड़े लोगों को वार्ड नंबर 11 और 13 में सब्जियों के पौधे वितरित किए। उन्होंने कहा कि आजकल वन महोत्सव चल रहा है और इसी कड़ी में आज ऑर्गेनिक सब्जियों के पौधे वितरित किए गए हैं ताकि लोग अपने घरों में ऑर्गेनिक सब्जियां उगा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow