प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने श्रद्धांजलि की अर्पित 

हिमाचल प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जयंती पर कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन, शिमला में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई

Jun 23, 2025 - 17:23
Jun 23, 2025 - 17:24
 0  29
प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने श्रद्धांजलि की अर्पित 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    23-06-2025

हिमाचल प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जयंती पर कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन, शिमला में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कृषि मंत्री चंद्र कुमार, पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर, शिमला शहरी के विधायक हरीश जनारथा और शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान समेत कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि दी और इस दौरान 2 मिनट का मौन भी रखा गया।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की आज 91 वीं जयंती है। हिमाचल के विकास में जो उनका योगदान रहा है, उसे आज याद करने का दिन है। क्षेत्रवाद और जातिवाद को पीछे रख कर संपूर्ण हिमाचल के विकास के उनके बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है।

रिज पर सोमवार को ही वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया जाना था। मगर राष्ट्रीय नेताओं से चर्चा के बाद अब 15 जुलाई को प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई बड़े राष्ट्रीय नेता, हिमाचल के मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री व विपक्ष के नेता भाग लेंगे। रिज पर वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापित कर दी गई है। अब इसका अनावरण बाकी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow