सुक्खू सरकार की फिर बढ़ेगी मुसीबत! HRTC कर्मियों की सरकार को ओवर टाइम ड्यूटी बंद करने की सीधी चेतावनी 

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार की परेशानी बढ़ने वाली है। अपनी मांगें पूरी न होने के चलते अब ड्राइवर-कंडक्टर यूनियन ने ओवर टाइम ड्यूटी बंद करने की चेतावनी दी

Jul 22, 2025 - 16:51
Jul 22, 2025 - 16:57
 0  36
सुक्खू सरकार की फिर बढ़ेगी मुसीबत! HRTC कर्मियों की सरकार को ओवर टाइम ड्यूटी बंद करने की सीधी चेतावनी 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    22-07-2025

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार की परेशानी बढ़ने वाली है। अपनी मांगें पूरी न होने के चलते अब ड्राइवर-कंडक्टर यूनियन ने ओवर टाइम ड्यूटी बंद करने की चेतावनी दी है। 

HRTC ड्राइवर-कंडक्टर यूनियन के राज्य अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने प्रेस वार्ता में कहा कि अगर सरकार ने 31 जुलाई तक उनकी मांगें पूरी नहीं हुई, तो एक अगस्त से कर्मचारी केवल आठ घंटे ड्यूटी देंगे।

यूनियन ने सरकार को 11 जुलाई को अल्टीमेटम दिया था। पांच साल का 100 करोड़ रुपये का ओवरटाइम निगम के पास लंबित है। इसके अलावा करोड़ों रुपये का चिकित्सा भत्ता सरकार के पास लंबित है। यही नहीं, कर्मचारियों को माह की पहली तारीख को वेतन नहीं मिल रहा है। 23 जुलाई को निगम प्रबंधन के साथ कर्मचारियों की बैठक होगी। 

यदि मांगें नहीं मानी गईं, तो कर्मचारी आंदोलन के लिए तैयार हैं। यूनियन का कहना है कि सरकार के आश्वासन से बात नहीं बनेगी। जब तक कर्मचारियों की देनदारियां नहीं दी जाएंगी, तब तक  कर्मचारी आठ घंटे ही ड्यूटी  देंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow