शिक्षा मंत्री बोले, जिम्मेदारी से संतुष्ट, लेकिन आलाकमान कोई भी जिम्मेदारी दे तो उसके लिए हूँ तैयार 

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की नियुक्ति की अटकलों ने राजनीति को गरमा दिया है। वीरवार को राज्य सचिवालय में विभागीय कामकाज की समीक्षा करने के बाद मीडिया से बात करते हुए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि व्यक्तिगत रूप से आलाकमान के आदेश को कोई नकार नहीं सकता

Aug 7, 2025 - 20:22
Aug 7, 2025 - 20:22
 0  37
शिक्षा मंत्री बोले, जिम्मेदारी से संतुष्ट, लेकिन आलाकमान कोई भी जिम्मेदारी दे तो उसके लिए हूँ तैयार 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     07-08-2025

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की नियुक्ति की अटकलों ने राजनीति को गरमा दिया है। वीरवार को राज्य सचिवालय में विभागीय कामकाज की समीक्षा करने के बाद मीडिया से बात करते हुए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि व्यक्तिगत रूप से आलाकमान के आदेश को कोई नकार नहीं सकता। 

सभी नेताओं ने हाईकमान के सामने अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि वह वर्तमान जिम्मेदारी से संतुष्ट हैं, लेकिन आलाकमान कोई भी जिम्मेदारी देता है तो उससे पीछे नहीं हटेंगे। रोहित ने कहा कि सभी मंत्रियों ने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के समक्ष दिल्ली में अपना पक्ष रखा है। सभी मंत्री अपनी मौजूदा जिम्मेदारी से संतुष्ट हैं। 

किसी को भी अगर आलाकमान कोई जिम्मेदारी देगा, तो वे उससे इनकार नहीं कर सकते। रोहित ठाकुर ने माना कि लंबे समय से कांग्रेस का संगठन न होने की वजह से पार्टी को नुकसान झेलना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले पंचायत और शहरी निकाय चुनाव से पहले ही कार्यकारिणी का गठन बेहद आवश्यक है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow